
लखीमपुर खीरी हिंसा में 8 की मौत, मुख्यमंत्री बोले- किसानों के साथ वहशी व्यवहार
रायपुर.पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार के कृषि कानूनों के विरोध के दौरान रविवार को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में हिंसा हो गई। इस हिंसा में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 4 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी जाएंगे।
कांग्रेस में कलह, कपिल सिब्बल पर सीएम बघेल और टीएस का पलटवार
बताया जाता है कि लखीमपुर खीरी जिले में रविवार को कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों पर कथित रूप से केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र ने गाड़ी चढ़ा दी। इसके बाद वहां हिंसा भड़क गई और किसानों ने दो वाहनों में आग लगा दी। टेनी के बेटे की गाड़ी पर हमला किया गया। उसके ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। टेनी का बेटा किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहा। इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt]पोर्न फिल्म मामले में छत्तीसगढ़ की अभिनेत्री को सुप्रीम कोर्ट से राहत
मुख्यमंत्री और यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसानों के साथ जो वहशी व्यवहार हुआ वह अक्षम्य है। सीएम भूपेश बघेल बोले कि किसान हूं। किसान का दर्द समझता हूं। इन कठिन परिस्थितियों में उनके साथ खड़े होने के लिए लखीमपुर जाऊंगा।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >ये भी पढ़ें...फिल्म निर्माण का हब बनकर उभरेगा छत्तीसगढ़
Published on:
3 Oct 2021, 11:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.