17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी ने पति से कहा – मेरे दिल में तुम नहीं, कोई और है फिर प्रेमी संग किया ये घिनौना काम

हम आपको एक महिला के ऐसे कारनामे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने शादी तो अपने पति से की, लेकिन प्यार किसी और से कर बैठी।

2 min read
Google source verification
latest illegal relation news

पत्नी ने पति से कहा - मेरे दिल में तुम नहीं, कोई और है फिर प्रेमी संग किया ये घिनौना काम

रायपुर. हमारे देश में हमेशा लड़कियों को सिखाया जाता है कि शादी के बाद पति ही उनका सबकुछ होता है। भारतीय समाज में लड़कियों से कहा जाता है कि हमेशा उन्हें पति का आदर करना चाहिए और पति ही उनका परमेश्वर होता है। लेकिन आज हम आपको एक महिला के ऐसे कारनामे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने शादी तो अपने पति से की, लेकिन प्यार किसी और से कर बैठी। महिला और उसका प्रेमी चाहकर भी नहीं मिल पाते थे। इससे परेशान महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति का बेरहमी से कत्ल कर दिया। हालांकि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, यह सनसनीखेज घटना छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के बाराद्वार इलाके की है, जहां बैंक में कैशियर पद पर काम कर रहे रामकिशोर की साक्षी उर्फ चांदनी डोमर के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद साक्षी ने एक बेटी को जन्म दिया। सबकुछ ठीक चल रहा था। इसी बीच साक्षी की इसी इलाके के रहने वाले कुलदीप से मुलाकात हुई।

पहली ही मुलाकात में दोनों एक-दूसरे को चाहने लगे। फिर दोनों के बीच प्यार हो गया। लेकिन दोनों चाहकर भी एक दूसरे से नहीं मिल पाते थे। लेकिन दोनों वाट्सएप पर घंटों चैटिंग करते थे। दोनों एक-दूसरे के बगैर रह नहीं पाते थे। इस दूरी को खत्म करने के लिए साक्षी ने अपने प्रेमी कुलदीप के साथ मिलकर पति रामकिशोर को ही रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

एक दिन जब रामकिशोर ऑफिस से शराब के नशे में घर लौटा तो साक्षी ने बाहर घूमने की इच्छा जताई। लेकिन रामकिशोर ने बाहर जाने से मना कर दिया। इस पर साक्षी अपनी बेटी को लेकर अकेले ही बाहर निकल गई। इसी दौरान साक्षी ने अपने प्रेमी कुलदीप को घर बुला लिया। कुलदीप चोरी छिपे घर में घुसा तो देखा रामकिशोर सोफे पर बैठकर टीवी देख रहा था। थोड़ी देर बाद साक्षी भी घर पहुंच गई। तभी कुलदीप सीधे किचन गया और वहां रखे चाकू को लेकर रामकिशोर पर हमला कर उसका गला रेत दिया।

illegal relation news" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/09/30/3_4_3492426-m.jpg">

हत्या में साक्षी ने कुलदीप की पूरी मदद की। हत्या के वक्त साक्षी ने अपने पति के पैर पकड़े हुए थे, वहीं कुलदीप गला रेत रहा था। हत्या करने के बाद खून से सने कपड़े को वॉशिंग मशीन में डाल लिया। कुलदीप ने हत्या के बाद कपड़े को तीतर बीतर कर दिया था।