29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंगाल की खाड़ी में कमजोर पड़ा मानसून, फिर भी छत्तीसगढ़ में बारिश से मिली राहत

राजधानी में हुई देर रात बारिश ने उमस से दिलाई राहत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 13 Jun 2018, 9:32 AM IST

monsoon

शहर मेें मंगलवार को दिनभर उमस के बाद रात को बारिश से लोगों को राहत मिली। इधर, छत्तीसगढ़ में पहुंचने के बाद मानसून कमजोर पड़ गया है, जो सिस्टम बना था उसकी एनर्जी खत्म हो गई है।

रायपुर . शहर मेें मंगलवार को दिनभर उमस के बाद रात को बारिश से लोगों को राहत मिली। इधर, छत्तीसगढ़ में पहुंचने के बाद मानसून कमजोर पड़ गया है, जो सिस्टम बना था उसकी एनर्जी खत्म हो गई है। फिलहाल बंगाल की खाड़ी भी शांत पड़ी हुई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मानसून का जो सिस्टम मराठवाड़ा, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मूव हुआ था, वह कमजोर पड़ गया है।

मानसून की उत्तरी सीमा को एनर्जी नहीं मिलने से यह स्थिति बनी है। इस बीच ऑफ शोर ट्रफ भी स्थापित नहीं हो सका। खाड़ी में भी छोटे-मोटे सिस्टम बने होते तो मानसून को कुछ एनर्जी मिल सकती थी। मानसून की गति में कमी आई है। इसलिए राजधनी में पहुंचन में थोड़ा विलंब हो रहा है। इधर, शहर में सोमवार को रात प्री-मानसून बारिश हुई। सोमवार की शाम से देर रात तक बारिश हुई। मौसम विभाग ने 62 मिमी बारिश दर्ज की है। लालपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश के दक्षिणी भाग में सक्रिय रहा। इसके आगे बढऩे के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। इसकी उत्तरी सीमा ठाणे- मुंबई, अहमदनगर, बुलढाणा, अमरावती, गोंदिया, राजनांदगांव, टीटलागढ़, कटक, मिदनापुर गोलपारा, बाघडोगरा तक है। प्रदेश के सभी संभागों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज हुई है।

राजनांदगांव 35.2

रायपुर शहर में 8 सेमी, रायपुर, सुकमा 6-6 सेमी, बेरला, पखांजूर, बीजापुर, भोपालपट्टनम में 5-5 सेमी, बेमेतरा, पथरिया, कोंटा में 4-4 सेमी, माना, अभनपुर, माइनपुर, कुरुद, मगरलोड, थान खमरिया, कवर्धा, महासमुंद, सारंगढ़, सूरजपुर, ओडगी, प्रतापपुर, कुसुमी, दुलदुला, कुनकुरी, छिंदगढ़ नहरपुर में 3-3 सेमी बारिश हुई। इसके अलावा कहीं दो सेमी तो कहीं पर एक-एक सेमी बारिश हुई।

कल दिन भर की धूप के बाद शाम को मौसम सुहाना था। ठंडी हवा के साथ कल रात राजधानी सहित अन्य कुछ इलाकों में जमकर बारिश हुई है। जिससे लोगों ने राहत ली। दक्षिण- पश्चिम मानसून की दस्तक अब रायपुर तक हो चुकी है। हालांकि मानसून अभी ज्यादा सघन नही हो पाया है। इसके कमजोर होने की आशंका मौसम विभाग द्वारा जताई जा रही है। इसलिए बारिश में भी ज्यादा तेजी नही आ पाई है। इसके बावजूद यह बारिश लोगों के चेहरे पर खुशी ला रही है।