
Congress 85th National Convention Chhattisgarh
Congress 85th National Convention Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 85वां महाधिवेशन (rashtriya adhiveshan) 24 फरवरी से लेकर 26 फरवरी तक रायपुर में होना है। इसके आयोजन के लिए नवा रायपुर के मेला स्थल को चुना गया है।
महा अधिवेशन (Congress 85th National Convention) की तैयारियों जोरों शोरों से चल रही हैं। इन्हीं तैयारियों का जायजा लेने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष पवन बंसल प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल और महासचिव तारिक अनवर रविवार को राजधानी पहुंचें। सभी नेता कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ नवा रायपुर के मेला स्थल पहुंचकर तैयारियों की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित मंत्रियों-पदाधिकारियों ने पवन बंसल प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल और महासचिव तारिक अनवर का हवाई अड्डे पर स्वागत किया। एक छोटी सी ब्रीफिंग और मुलाकात के बाद सभी लोग कांग्रेस के 85वां महाधिवेशन स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लेने नवा रायपुर पहुंचें। वहीं संभावना जताई जा रही है।
एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा "आगामी 24, 25 और 26 फरवरी को कांग्रेस का महाधिवेशन होना है। जिसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए पहुंचे हुए हैं। महाधिवेशन के कार्यक्रम स्थल पर बैठक की जाएगी। पूरे कार्यक्रम को सफल बनाना है"
Updated on:
5 Feb 2023, 4:32 PM IST
Published on:
5 Feb 2023, 4:32 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.