
बोनस और समर्थन मूल्य के लिए किसान कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव
रायपुर. 2100 करोड़ के अनुपूरक बजट का पास कराने बुलाए गए विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई। सबसे पहले पूर्व विधायक अमोल सिंह सलाम को श्रद्धांजलि दी गई। हाल ही में उनका निधन हुआ था वे अविभाजित मध्य प्रदेश में तानाखार के विधायक थे। श्रद्धांजलि सभा के बाद पांच मिनिट के कार्यवाही स्थगित कर दी गई। इसके बाद सीएम डॉ रमन सिंह के अनुपूरक बजट पेश करने के साथ ही फिर से कार्यवाही शुरू हुई। वर्ष 2017_2018 के अनुपूरक मांगों पर मतदान होगा। कुल मिलाकर दो हजार एक सौ करोड़ चौवन लाख सत्तर हजार एक सौ रुपए का बजट पेश। अभी इस बजट पर चर्चा होगी। इस सत्र के काफी हंगामेदार रहने के आसार हैं।
आपको बता दें यह सत्र 2100 करोड़ 54 लाख रुपए के अनुपूरक बजट को मंजूरी देने के एकल एजेंडे पर बुलाई गई है। इस रकम का इस्तेमाल सरकार को धान बेचने वाले किसानों को ३०० रुपया प्रति क्विंटल की दर से बोनस देने के लिए होना है। सरकार ने पिछले महीने इसकी घोषणा की थी। इधर, कांगे्रस इस सत्र का उपयोग मॉनसून सत्र के अधूरे छूट गए मुद्दों को उठाने में करने की तैयारी में है। बताया जा रहा, कांग्रेस इसमें किसानों के मुद्दों को आवाज देगी। सरकार की ओर से राजस्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय और कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को जवाबी हमले की जिम्मेदारी मिली है।
कांग्रेस चलने देगी सत्र
कांग्रेस ने तय किया कि है कि सदन की कार्यवाही को चलने दिया जाएगा। कांग्रेस के आंदोलन में एक दो सदस्य आते-जाते रहेंगे। चर्चा की शुरुआत भूपेश बघेल करेंगे। फिर सत्यनारायण शर्मा और धनेंद्र साहू बोलेंगे। कांग्रेस किसानों के मुद्दे पर विधानसभा का भी घेराव करने वाली है। कांग्रेस नेता मंडी गेट से विधानसभा की ओर निकलेंगे। आंदोलन में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव पीएल पुनिया, कमलेश्वर पटेल, अरुण उरांव, प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव भी शामिल होंगे।
रमशीला और अमर अग्रवाल को जन्मदिन की बधाई दी गई
मंत्री अमर अग्रवाल और रमशीला साहू को सदन को ओर से विधान सभा अध्यक्ष ने जन्म दिन की बधाई दी ।अमर अग्रवाल ने सदन में बताया की उनके 54 th बर्थ डे है उन्होंने कहा वो महिला नही है जो उम्र छुपाएंगे। इस पर सत्य नारायण शर्मा ने कहा दिल बचपन का उम्र 55 की ,सदन ठहाकों से गूंज उठा।
हमेशा की तरह निराले ढंग में पहुंचे विमल चोपड़ा
महासमुंद से निर्दलीय विधायक विमल चोपड़ा हमेशा की तरह इस बार पर अनोखे ढंग से पम्पलेट चिपके हुए कपड़े पहनकर सदन में पहुंचे। पम्पलेट में धान का समर्थन मू्ल्य 2100 रुपए, 300 बोनस पांच साल के लिए, पूर्ण शराबबंदी, हाथी नुकसान पर 25 हजार रुपए एकड़ देने को लेकर मुद्दे लिखे हुए हैं।
Published on:
22 Sept 2017 12:10 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
