23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NHM कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM साय बोले- कर्मचारी हैं सरकार के परिवार का हिस्सा…

CG News: रायपुर में एनएचएम कर्मचारियों ने शुक्रवार को अपनी हड़ताल समाप्त कर दी। कर्मचारियों ने यह फैसला स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई बैठक के बाद लिया।
less than 1 minute read
Google source verification
NHM कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM साय बोले- कर्मचारी हैं सरकार के परिवार का हिस्सा...(photo-patrika)

NHM कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM साय बोले- कर्मचारी हैं सरकार के परिवार का हिस्सा...(photo-patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में एनएचएम कर्मचारियों ने शुक्रवार को अपनी हड़ताल समाप्त कर दी। कर्मचारियों ने यह फैसला स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई बैठक के बाद लिया। इसके बाद कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भी मुलाकात की मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों द्वारा हड़ताल समाप्त करने के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे सराहनीय और राज्यहित में उठाया गया कदम बताया है।

CG News: कर्मचारी हैं सरकार के परिवार का हिस्सा

मुख्यमंत्री ने कहा, छत्तीसगढ़ सरकार हर कर्मचारी को अपने परिवार का हिस्सा मानती है और उनकी जायज़ मांगों के प्रति सदैव संवेदनशील रही है। उन्होंने कहा, जनता का स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और सरकार ने सदैव इस दिशा में ठोस पहल की है। एनएचएम कर्मचारियों के इस निर्णय से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं और मज़बूत होंगी तथा जनता को उत्कृष्ट और सुलभ चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों से छत्तीसगढ़ एक और बेहतर, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगा। एनएचएम कर्मचारी दस सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर गए थे। राज्य सरकार ने इनमें से चार मांगों को पूरा कर दिया है। तीन अन्य मांगों पर समिति गठित कर कार्यवाही प्रारंभ की गई है।