5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजधानी में पहली बार अंधड़ के बाद बुरी तरह से डगमगाई बिजली आपूर्ति, 24 घंटे का पावर टेंशन

शहर में बिजली गुल होने पर कांग्रेस ने बुधवार को बिजली दफ्तर घेरा

2 min read
Google source verification
electricity

रायपुर . मंगलवार की शाम शहर में करीब 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली आंधी ने इस कदर तबाही मचाई कि बिजली विभाग ने शहर के कुछ इलाकों में 24 घंटे बाद भी बिजली चालू नहीं कर पाया। शहर के कोटा , गुढि़यारी, महोबा बाजार, देवेंद्र नगर, अशोक नगर, गोगांव, गोंदवारा, टाटीबंध, हीरापुर के इलाके में 24 घंटे तक बिजली गुल रही। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार राजधानी सहित प्रदेश के उत्तरी इलाकों में पहली बार इस तरह की आंधी चली है। जिस वजह से सबसे ज्यादा बिजली पोल को नुकसान हुआ है। जिसे ठीक करने में 24 घंटे से भी ज्यादा का वक्त लग गया।

अधिकारियों के अनुसार आंधी चलने से सबसे ज्यादा बिजली खंभों को जांजगीर और जगदलपुर ? में क्षति पहुंची है। बिजली पोल गिरते ही तत्काल सभी जगहों की बिजली गुल हो गई। राजधानी में बिजली पोल गिरने की सूचना मिलते ही किसी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए तत्काल बिजली सप्लाी काट दी गई। अधिकांश इलाकों में रात में ही बिजली सप्लाई बहाल हो गई थी। लेकिन करीब आधा दर्जन कॉलौनियों में 24 घंटे तक बिजली व्यवस्था बहाल नहीं की जा सकी।

बिजली विभाग के डायरेक्टर एचआर नरवरे ने कहा कि मंगलवार को चली आंधी से राजधानी में कई जगहों पर बिजली खंभों पर पेड़ गिर गए थे। इस कारण से इसे ठीक करने में काफी वक्त लगा। मंगलवार की रात में ही शहर में 33 केवी और 11 केवी सप्लाई को कुछ घंटों में चालू कर दिया था। कुछ जगहों पर आज भी शाम तक काम चलता रहा।

बिजली विभाग के अनुसार शहर में मंगलवार को चली आंधी के दौरान शहरभर में करीब 40 से 50 बिजली खंभों को क्षति पहुंची है। ज्यादातर जगहों पर बिजली पोल पर पेड़ गिरे गए थे, इस कारण से पोल डैमेज हो गए। जिसे निकालकर नए पोल लगाए गए। जहां-जहां तार टूटे थे, उसे नए सिरे से जोड़ा गया। कुछ जगहों पर नए बिजली पोल लगाने और तार जोडऩे में बिजली कर्मियों को खासी परेशानी भी हुई। पहले बिजली पोल के ऊपर गिरे पेड़ को हटाने में ही घंटों लग गए। पेड़ को हटाने के बाद बिजली पोल को दुरुस्त करने में सात से आठ घंटे लग गए।

बिजली विभाग आए दिन मेंटेनेंस के नाम पर शहर के विभिन्न इलाकों की बिजली सामान्य दिनों में काटता है। जब आंधी चली तो सामान्य दिनों में बिजली विभाग द्वारा किए जाने वाले मेंटेनेंस की पोल खुल गई। विभाग द्वारा महीने में कम से कम चार से पांच बार तो हर इलाके में मेंटनेंस के नाम पर चार से पांच घंटे तक बिजली गुल की जाती है।

शहर में बिजली गुल होने पर कांग्रेस ने बुधवार को बिजली दफ्तर घेरा। शहर में बिजली 24 घंटे बाद भी बिजली नहीं आने से नाराज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास उपाध्याय के साथ बिजली दफ्तर में जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ता और पुलिस के बीच में धक्का-मुक्की भी हुई। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पुलिस के बैरियर को तोडक़र बिजली दफ्तर में प्रवेश किया। बिजली व्यवस्था नहीं सुधरने पर देर रात कांग्रेसी बिजली दफ्तर में ही धरने पर बैठ गए।