
छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम
रायपुर। CG Weather Update: अभी उत्तर भारत में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। हवाओं का रुख भी बार-बार बदल रहा है। इस वजह से राजधानी सहित पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी नहीं हुई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी दो दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है। उसके बाद न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट होने के भी आसार हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावनाएं बनती दिखाई दे रही हैं। राजधानी में सोमवार को मौसम साफ रहने के आसार हैं। साथ ही अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। राजधानी सहित प्रदेशभर में मौसम साफ रहा। प्रदेश में सबसे गर्म सक्ती जिला 32.4 डिग्री, न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री से लेकर छह डिग्री तक अधिक रहा।
नवंबर के अंत में बढ़ेगी ज्यादा ठंड
मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ जाने के बाद हवाओं का रुख बदलकर फिर उत्तरी होने लगेगा। इस वजह से एक बार फिर रात के तापमान में गिरावट होने लगेगी। इससे ठंड बढ़ने लगेगी। 23-24 नवंबर को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। उसके प्रभाव से राजधानी सहित प्रदेश के अधिकतर शहरों में बादल भी छा सकते हैं। नवंबर के अंत में अच्छी ठंड पड़ने की भी उम्मीद की जा रही है।
बना हुआ है यह सिस्टम
एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के मध्य में द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। इस मौसम प्रणाली की के कारण मौसम के मिजाज पर इसका विशेष प्रभाव पड़ने की संभावना कम है। अभी हवा का रुख दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी बना हुआ है। इस वजह से दिन एवं रात के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है।
केंद्र - अधि. - न्यू.
रायपुर - 31.5 - 18.4
बिलासपुर - 30.6 - 18.4
पेंड्रा रोड - 29.8 - 15.8
अंबिकापुर - 28.9 - 13.9
जगदलपुर - 31.2 - 16.7
दुर्ग - 31.6 - 15.6
राजनांदगांव - 31.0- 17.6
(आंकड़े डिग्री सेल्सियस में)
Published on:
20 Nov 2023 10:41 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
