
बोर्ड एग्जाम की तरह स्कूलों में होगी छमाही परीक्षा
जगदलपुर।Half Yearly Exam : दिवाली पर्व का अवकाश खत्म होने के बाद 18 नवंबर से स्कूल खुल गए हैं। अब शिक्षकों के सामने अधूरे कोर्स को पूरा कराने की चुनौती है। ऐसे में नियमित कक्षाएं लगाने के साथ एक्स्ट्रा क्लास का सहारा भी लेना पड़ेगा।
इस बार भी छमाही परीक्षा के प्रश्न पत्र प्रदेश में एक समान होंगे। इसका प्रकाशन माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा किया जाएगा। इस साल दिसंबर में बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर एक जैसे प्रश्न पत्र के साथ एक ही समय में छमाही परीक्षा होनी है। जिसके चलते परीक्षा की तैयारी भी एक साथ होगी।
डीईओ ने सभी बीईओ और प्राचायों को इस संबंध में दिशा
निर्देश दिए हैं। अब शीतकालीन अवकाश तक केवल पढ़ाई पर फोकस रहेगा। अक्टूबर में पहले दशहरा अवकाश के बाद स्कूल तो खुल गए लेकिन शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगने के कारण नियमित कक्षाएं नहीं लग रही थीं। फिर दिवाली की छुट्टियां लग गई। अवकाश और चुनाव के चलते इस बार स्कूलों में पढ़ाई का नुकसान अधिक हुआ है। दिवाली अवकाश खत्म होने के बाद नियमित कक्षाओं के साथ-साथ एक्स्ट्रा क्लास लेकर कोर्स पूरा कराएंगे।
Published on:
20 Nov 2023, 8:30 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.