17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झारखंड जा रही ट्रक को रूकवाकर TI ने खुद ली तलाशी, फिर अंदर जो देखा पुलिस के उड़ गए होश

झारखंड जा रही ट्रक को रूकवाकर TI ने खुद ली तलाशी, फिर अंदर जो देखा पुलिस के उड़ गए होश

2 min read
Google source verification
CG News

झारखंड जा रही ट्रक को रूकवाकर TI ने खुद ली तलाशी, फिर अंदर जो देखा पुलिस के उड़ गए होश

रायपुर/जांजगीर-चांपा. अकलतरा पुलिस ने एक कबाड़ी को एक लाख का कबाड़ खपाने के फिराक में पकड़ लिया। कबाड़ी कबाड़ का सामान लेकर झारखंड की ओर निकलने वाला था। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लोहे से भरे कबाड़ को जब्त कर लिया। कबाड़ी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया है।

Read Also: पत्नी ने पति से कहा - मेरे दिल में तुम नहीं, कोई और है फिर प्रेमी संग किया ये घिनौना काम

जिले में कबाड़ का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिस हिसाब से जिले में पावर प्लांट खुल रहे हैं, उसी हिसाब से कबाड़ का कारोबार भी फल-फूल रहा है। पुलिस कबाड़ संचालकों तक नहीं पहुंच रही है, लेकिन कबाड़ से लदे ट्रक चालकों के खिलाफ कार्रवाई जरूर कर रही है।

Read Also: भागकर शादी करने बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड ने पैसों की तंगी के कारण साथ ले गए पड़ोस की बच्ची को और फिर...

कुछ इसी तरह की कार्रवाई अकलतरा पुलिस ने शनिवार को की है। अकलतरा टीआई परिवेश तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रक क्रमांक सीजी 04-एलवी 4308 में लोहे का कबाड़ भरा हुआ है जो संदिग्ध स्थिति में है। शनिवार की सुबह ट्रक मिनीमाता चौक शर्मा पेट्रोल पंप अकलतरा से गुजरने वाला है। खबर मिलते ही अकलतरा टीआई परिवेश तिवारी मौके पर पहुंचे और ट्रक को अपने कब्जे में लिया।

पुलिस ने ट्रक चालक चरकू महतो से कबाड़ के कागजात पूछताछ की गई, लेकिन वह कागजात पेश नहीं कर पाया। कबाड़ की तौल कराई गई जिसमें 8.700 टन कबाड़ निकला। जिसकी आनुमानित कीमत एक लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक चालक चरकू महतो के खिलाफ धारा 41-1-4, 379 के तहत जुर्म दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी झारखंड निवासी चरकू महतो पिता फूलमन महतो (46) महलीडीह थाना मोला के खिलाफ जुर्म दर्ज कर न्यायिय रिमांड में भेज दिया है। उक्त कार्रवाई में अकलतरा टीआई परिवेश तिवारी, एसआई रामसुख पांडेय सहित टीम का योगदान था।