दिवाली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए एलटीटी से सांतरागाछी के मध्य पूजा स्पेशल 2 फेरों के लिए चलेगी। ट्रेन नंबर 01107 एलटीटी से प्रत्येक मंगलवार को 29 अक्टूबर एवं 05 नवंबर को तथा ट्रेन नंबर 01108 सांतरागाछी से प्रत्येक मंगलवार को 31 अक्टूबर एवं 07 नवंबर को चलेगी। इसमें 15 एसी थ्री, 3 एसी टू, 01 एसी प्रथम, 02 जनरेटर कार, 01 पेंट्रीकार सहित 22 एलएचबी कोच रहेगा।