29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘पत्रिका’ ड्रोनाचार्य फोटोग्राफी कॉन्टेस्ट : 5 फोटो भेज सकेंगे प्रतिभागी, यहां पढ़े प्रतियोगिता के नियम व शर्तें

- 25 दिसंबर से खींची फोटो ही मान्य, पांच एमबी की 5 फोटो भेज सकेंगे प्रतिभागी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 24 Dec 2020, 10:36 PM IST

drona.jpg

जयपुर/रायपुर । 'पत्रिका' ड्रोनाचार्य फोटोग्राफी कॉन्टेस्ट के लिए मिली प्रविष्टियों में से विजेता का चयन पत्रिका ज्यूरी करेगी। कॉन्टेस्ट के तहत प्रविष्टि बताई गई ई- मेल आईडी पर निर्धारित फॉर्मेट व साइज में भेजनी होगी। सभी प्रतिभागियों के इस कॉन्टेस्ट के लिए निर्धारित नियम व शर्तों की पालना अनिवार्य है। नियम व शर्तों की सहमति प्रविष्टि के ईमेल के साथ लिखकर और गूगल फॉर्म के जरिए देना अनिवार्य है।

प्रविष्टियां भेजने का तरीका व नियम-शर्तें

- 25 दिसंबर से ली गई फोटो ही मान्य होगी।
- 05 फोटो भेजने होंगे, जिनमें 2 फोटो 360 डिग्री की हों।
- 05 एमबी से कम की कोई फोटो न हो और हाई रिजोल्यूशन की ही हों।
- सभी फोटो रॉ और जेपीईजी फॉर्मेट में हों।
- एक विषय पर एक ही फोटोग्राफ होनी चाहिए।
- ई- मेल का विषय ड्रोनाचार्य फोटोग्राफी कॉन्टेस्ट ही रखें।
- प्रविष्टि भेजने की अंतिम तारीख आठ जनवरी 2021 है।
- प्रविष्टि ईमेल आईडी sunday@in.patrika.com पर भेजें।
- प्रतिभागी ड्रोन प्रतियोगिता के लिए आवश्यक सरकारी अनुमति से ही फोटो खींचेंगे।
- फोटो ऐसी जगह की नहीं होगी, जहां ड्रोन प्रतिबंधित है।
- किसी की निजता को भंग न करें, न ही किसी की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाएं।
- ऐसी प्रविष्टि भी मान्य नहीं होगी जो कॉपीराइट का उल्लंघन करती हों।
- 25 दिसंबर 2020 से खींची गई फोटो ही मान्य होंगी। इससे पहले खींची गई व पहले से प्रकाशित फोटो स्वीकार्य नहीं हैं।
- प्रतियोगिता के तहत भेजी गई फोटोज का प्रतिभागी अन्यत्र इस्तेमाल नहीं करेंगे।
- नाबालिग प्रतियोगियों को अभिभावकों की लिखित सहमति उपलब्ध करानी होगी।
- इस्तेमाल किए गए ड्रोन के लाइसेंस नंबर व मेक से जुड़ा विवरण उपलब्ध करवाएंगे।
- पुरस्कार के रूप में दिए जाने वाले उपहारों की लिखित जानकारी या प्रदर्शित तस्वीर इनके वास्तविक मॉडल, फीचर्स आदि के विवरण से भिन्न हो सकते हैं।
- विजेताओं का चयन पत्रिका ज्यूरी करेगी जिसका फैसला सभी को मान्य होगा।
- पुरस्कारों का वितरण यथासंभव आपके शहर या किसी भी निकटवर्ती पत्रिका कार्यालय में किया जाएगा। इसमें पूर्ण सहयोग करेंगे।
- प्रतियोगिता की सभी प्रविष्टियों में मिले व विजेताओं के खींचे गए फोटोग्राफ्स पर पत्रिका समूह का अधिकार होगा। पत्रिका समूह किसी भी रूप में उनका इस्तेमाल या प्रकाशित करने का अधिकारी होगा। फोटो को क्रेडिट देना पूर्णरूप से संपादकीय निर्णय पर निर्भर करेगा।
- बिना परमिशन के आई फोटो से जुड़े किसी भी विवाद के लिए स्वयं फोटोग्राफर जिम्मेदार होगा।
- किसी भी तरह के कानूनी विवाद का न्यायिक अधिकार क्षेत्र जयपुर ही होगा।
- सभी प्रतिभागी अपने नाम, पहचान की संपूर्ण जानकारी एक आधिकारिक मान्य फोटो आईडी के साथ उपलब्ध करवाएंगे। इसे बताए गए ईमेल पर प्रविष्टि के साथ भेजना अनिवार्य है।
- प्रविष्टि भेजने के साथ ही गूगल फॉर्म पर नियम-शर्तों का सहमति पत्र भरकर सबमिट करना होगा।
- किसी भी कानूनी विवाद के लिए न्यायिक अधिकार क्षेत्र जयपुर ही होगा।
- ज्यूरी को मापदंडों के अनुरूप नहीं मिली प्रविष्टियां खारिज करने का अधिकार है।