16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG में पत्थलगड़ी विवाद: ग्रामीणों ने SDM, महिला एसडीओपी समेत 15 पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक

बुटुंगा गांव के ग्रामीणों ने एसडीएम, महिला एसडीओपी समेत 15 पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 30 Apr 2018, 11:22 AM IST

Cg News

रायपुर . उत्तर छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्र जशपुर में पत्थलगड़ी का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को सद्भावन यात्रा में भारी विवाद होने के बाद आज बुटुंगा गांव के ग्रामीणों ने एसडीएम, महिला एसडीओपी समेत 15 पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया।

गांववालों ने 4 अफसरों समेत 15 पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया है। इसमें बटुंगा एसडीएम हितेश कुमार बघेल, बगीचा के एसडीओपी पदम सिंह तंवर, कुनकुरी की महिला एसडीओपी उमेझा खातून, थाना प्रभारी राजेश मढ़ई शामिल हैं।

आपको बता दें कि शनिवार को केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता विष्णुदेव साय, राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव, भाजयुमो उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव की अगुवाई में सद्भावना यात्रा निकाली गई। जिसमें जशपुर जिले के बादलखोल अभयारण्य क्षेत्र स्थित बुटुंगा गांव की पत्थलगड़ी को तोड़ दिया। इस यात्रा की शुरुआत बछरांव गांव में एक सभा से हुई।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने तोड़ दिया पत्थलड़ी स्मारक
यहां 22 अप्रैल को आदिवासियों ने पत्थलगड़ी कर ग्रामसभा को सार्वभौमिक घोषित कर दिया था। जयश्रीराम और भारत माता की जय के नारों के बीच वक्ताओं ने पत्थलगड़ी को राष्ट्र और हिंदुत्व के लिए खतरा बताया। उसके बाद यात्रा कालिया गांव की ओर रवाना हो गई।

शनिवार को सद्भावना की यात्रा पर निकले भाजपा कार्यकर्ताओं ने शाम होते हाते ग्राम बुटुंगा में लगाए गए पत्थलगड़ी को लकड़ी के लट्ठों, घन और सब्बल मारकर तोड़ दिया। इसके बाद बीजेपी और गांव वालों के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो गई। फिलहाल पुलिस ने हालात को काबू कर लिया। बताया जा रहा है कि जिला हालात को देखते हुए पुलिस विभाग दूसरे जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाई जा रही है।

पत्थलगड़ी को तोडऩे और बचाने के संबंध में कुछ टकराव की खबरें आई लेकिन बगीचा विकासखण्ड़ के उस समूचे क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में पुलिस के अधिकारी और जवान तैनात हैं और अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और शांत है।
प्रशांत सिंह ठाकुर, एसपी जशपुर