सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को कोरोना के खतरों के प्रति आगाह करते हुए कहा कि दूसरी लहर में हमने बहुत कुछ खोया है। आर्थिक नुकसान तो हुआ ही, बहुत से प्रियजनों को भी कोरोना ने हमसे छीन लिया। यदि हम अब भी सचेत नहीं हुए तो तीसरी लहर को रोका नहीं जा सकेगा। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण को नियंत्रण में लाने में हमारे डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों, नर्सों, मितानिन बहनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, फ्रंटलाइन वर्कर्स, नगरीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारियों, सफाई कर्मियों, सामाजिक और स्वयंसेवी संस्थाओं ने अथक परिश्रम किया है।