28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहाने के दौरान इस गलती की वजह से भी हो जाते हैं पिंपल्स

ज्यादातर लोग करते हैं इग्नोर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Lalit Sahu

•

Updated: 20 Oct 2021, 7:37 PM IST

नहाने के दौरान इस गलती की वजह से भी हो जाते हैं पिंपल्स

नहाने के दौरान इस गलती की वजह से भी हो जाते हैं पिंपल्स

चेहरे पर पिंपल्स होना आम बात है लेकिन जब हमेशा ही आपके चेहरे पर पिंपल्स या छोटे- छोटे दाने यानी फुंसी होने लग जाए, तो परेशानी होने लगती है। ऑयली स्किन वाले लोगों के साथ सबसे ज्यादा यही परेशानी होती है। कभी-कभी ऐसा होता है कि स्किन केयर रूटीन ठीक से फॉलो करने के बाद भी पिंपल्स होने शुरू हो जाते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण होता है, जब हमारी स्किन केमिकल्स के संपर्क में आती है, तो भी चेहरे पर छोटे-छोटे लाल दाने निकल आते हैं।

नहाते वक्त चेहरे पर शैंपू या कंडीशनर लगना
जब हम नहाते हुए बालों में शैंपू या कंडीशनर लगाते हैं, तो कई बार हमारे गालों और माथे पर शैंपू और कंडीशनर लग जाता है। ऐसे में अगर स्किन सेंसटिव होती है, तो पिंपल्स होने की संभावना और भी बढ़ जाती है।

कैसे करें बचाव
जब भी बालों में शैंपू और कंडीशनर करें, तो याद रखें कि चेहरे पर कच्चा दूध या एलोवेरा जेल लगा लें, इससे आपके चेहरे पर एक पतली-सी लेयर बन जाएगी और चेहरे पर शैंपू और कंडीशनर लग जाने पर भी इसका असर आपकी स्किन पर नहीं होगा।

हेयर सीरम लगाते वक्त भी रखें ध्यान
जब भी आप हल्के गीले बालों में हेयर सीरम लगाते हैं, तो आपके बालों या माथे पर भी सीरम लग जाता है, जिससे पिंपल्स की समस्या हो सकती है। ऐसे में सीरम लगाते हुए आपको सारे बाल पीछे करके सीरम लगाना चाहिए, जिससे कि बालों में लगा सीरम चेहरे पर न लग पाए। आप सीरम लगाने से पहले चेहरे पर कोई क्रीम लगा लें।