28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के 6 जिलों के कलेक्टरों से करेंगे संवाद, क्योंकि ये सर्वाधिक कोरोना प्रभावित

- वर्तमान में इन जिलों में रायपुर और दुर्ग से भी अधिक संक्रमण .
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 20 May 2021, 1:07 AM IST

pm_narendra_modi.jpg

PM Modi Orders Audit of Unused Ventilators and Calls for Door-to-door Testing in Villages at Covid Review Meet

रायपुर . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के 6 जिला कलेक्टरों से सीधे संवाद करेंगे। इनमें रायपुर संभाग का बलौदाबाजार-भाटापारा, सरगुजा संभाग का सूरजपुर और बिलासपुर संभाग के बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़ व जांजगीर-चांपा जिले शामिल हैं। इनका चयन वर्तमान में संभागवार सर्वाधिक कोरोना संक्रमित जिलों के आधार पर किया गया है।

READ MORE : CG Board Result : प्रदेश के 95.6 प्रतिशत परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में पास

केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कहा गया है कि छत्तीसगढ़ से कोरोना की दूसरी लहर का पीक गुजर चुका है, बावजूद इसके इन जिलों में काफी मरीज रिपोर्ट हो रहे हैं। आज सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित बिलासपुर संभाग है, इसलिए इसके 4 जिलों के कलेक्टर से पीएम जिले के हालात के बारे में जानकारी लेंगे।

पड़ताल में सामने आया कि 8 मार्च 2021 जब से कोरोना ने दोबारा रफ्तार पकड़ी, तब से अब तक सूरजपुर छोड़कर शेष 5 जिलों में 25,000 से अधिक संक्रमित मरीज रिपोर्ट हुए। सूत्रों के मुताबिक जिलों का चुनाव केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय द्वारा बीते 2 महीने की कोरोना रिपोर्ट के आधार पर किया गया है। उधर, जिला कलेक्टर बताएंगे कि किस प्रकार महामारी से निपटने के लिए साधन-संसाधन जुटाए गए, और आने वाले दिनों में जिले को किन-किन उपकरणों की आवश्यकता है।

READ MORE : कोरोना Lockdown ने तोड़ी होटल इंडस्ट्री की कमर, अकेले दुर्ग जिले में 5000 लोगों की नौकरियां गई, सैलरी भी हुई आधी

बीते 71 दिनों में रिपोर्ट हुए मरीज -

रायपुर संभाग-
जिला बलौदाबाजार- 29,058

बिलासपुर संभाग-
बिलासपुर- 41397, रायगढ़- 33,270, जांजगीर चांपा- 31,709, कोरबा- 36,974

सरगुजा संभाग-
सूरजपुर- 17,566

(नोट- 8 मार्च 2021 से बढऩे शुरू हुए थे मरीज, इन जिलों में रफ्तार अभी भी अधिक है।)

READ MORE : शराब के शौकीनों के लिए खुशखबरी: ओटीपी दिखाओ और शराब ले जाओ