
अलवर/रायपुर. फलाहारी बाबा के कमरे में शुक्रवार को जांच में पुलिस को जड़ी-बूटियां व महिलाओं की पायल मिली हैं। जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है। उधर, शुक्रवार को भी यौन शोषण के आरोप में घिरे फलाहारी बाबा की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इस दिन भी बाबा निजी अस्पताल में भर्ती रहे। हॉस्पिटल के बाहर भी जिज्ञासु लोग पूरे दिन जमे रहे। पुलिस इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तफ्तीश के दौरान सभी तथ्य जुटाने में लगी है। चूंकि हाई प्रोफाइल मामला है इसलिए पुलिस जल्दबाजी नहीं करना चाहती है। उ"ा पदस्थ सूत्रों का कहना है कि संभवतया शनिवार को पुलिस बाबा को युवती के यौन शोषण मामले में गिरफ्तार करेगी।
शुक्रवार को दूसरे दिन भी पुलिस ने छत्तीसगढ़ की बिलासपुर की रहने वाली पीडि़ता को लेकर आश्रम पहुंची और घटनास्थल की पहचान कराई। बाबा के पलंग की चादर को भी पुलिस अपने साथ लाई। पुलिस ने शुक्रवार को बाबा के शिष्यों से अलग-अलग पूछताछ की। इनमें से अमरीश दिव्य धाम के कमरा नम्बर-1 में ठहरी पीडि़ता को बाबा के कहने पर बुलाने गया था। वहीं, अम्बिका अगले दिन सुबह उसे स्टेशन छोडऩे गया था। उसके साथ बाबा का एक अन्य शिष्य अमित भी गया था, जो गाड़ी चला रहा था। उ"ा पदस्थ सूत्रों का कहना है कि संभवतया शनिवार को पुलिस बाबा को युवती के यौन शोषण मामले में गिरफ्तार करेगी।
इधर, योतिषपीठ के लिए चुने जाएं नए शंकराचार्य
ज्योतिषपीठ के Óयोतिषपीठ के लिए नए शंकराचार्य चुने जाएंगे। पीठ के शंकराचार्य विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती और स्वामी वासुदेवानन्द दोनों को इस पीठ का शंकराचार्य मानने से इनकार किया है। अदालत ने दोनों संतों की इस पद पर हुई नियुक्ति को गलत माना है। डिवीजन बेंच ने तीन महीने में नया शंकराचार्य चुनने को कहा है। बाकी तीनों पीठों के शंकराचार्य, काशी विद्वत परिषद और भारत धर्म सभा मंडल मिल नया शंकराचार्य तय करेंगे।
Published on:
23 Sept 2017 11:33 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
