
एक्शन लेते ही काम पूरा! संपत्ति कर के बड़े बकायादार की दुकानें सील करते ही 5 लाख बकाया टैक्स जमा...(photo-patrika)
CG Property Tax: छत्तीसगढ़ के रायपुर नगर निगम अब बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसने लगा है। गुरुवार को निगम के अमले ने सुंदरनगर क्षेत्र में जैसे ही अर्बन ऑटो मालिक अमित अग्रवाल, रोहित अग्रवाल के परिसर को सील करने की कार्रवाई शुरू की तो बकायादार ने तुरंत 5 लाख रुपए का चेक जमा कराया। इसके बाद जोन कमिश्नर के निर्देश पर कार्रवाई रोकी गई।
बता दें कि राजधानी में बड़े बकायादार लाखों रुपए प्रापर्टी टैक्स का दबाकर बैठे हैं। निगम छोटे-छोटे करदाताओं पर दबाव बनाकर पूरा टैक्स जमा करा लेता है, लेकिन बड़े बकायादार मनमानी तरीके से टैक्स जमा करते हैं। जोन 5 कमिश्नर खीरसागर नायक ने वार्ड 41 की बकायादार रामदुलारी पति जगदीश अग्रवाल की संपत्ति जिस पर वर्ष 2016-17 से बकाया राशि 1617433 का भुगतान नहीं किए जाने पर डिमांड बिल, नोटिस दिया।
इसके बाद भी भुगतान नहीं किए जाने पर अंतिम सूचना पत्र जारी किया गया था। गुरुवार को सील बंद करने की कार्रवाई निगम के राजस्व विभाग की टीम द्वारा की गई। सील बंदी के दौरान किराएदार मृदुल शर्मा द्वारा मालिक रोहित अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, अमित अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल तथा विमला देवी अग्रवाल की ओर से स्थल पर 5 लाख रुपए का चेक दिया गया। इसी जोन 5 के अंतर्गत भक्त माता वार्ड 67 में व्यावसायिक परिसर के बकायादार माया तिवारी के नाम से बकाया राशि 331328 रुपए होने पर सील बंदी के बाद बकाया राशि का भुगतान किया गया।
Updated on:
12 Sept 2025 11:44 am
Published on:
12 Sept 2025 11:43 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
