8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Holiday: 6 से 13 अक्टूबर तक छुट्टी की घोषणा, लगातार 8 दिनों तक मौज ही मौज, जारी हुआ आदेश

Public Holiday: स्कूल बच्चों की मौज ही मौज होने वाली है। दो दिन बाद यानी 6 अक्टूबर से छुट्टी की घोषणा हो गई है। वहीं आज सरकार की ओर से आदेश भी जारी हो गया..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 3 Oct 2024, 5:16 PM IST

Holiday, School Holiday, Public holiday, Bank holiday, 7 October holiday

School Holiday: सरकारी कर्मचारियों व स्कूल-काॅलेज के छात्र-छात्राओं के लिए ये सप्ताह मौज ही मौज है। दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर छुट्टी की घोषणा हो गई है। पूरे एक सप्ताह तक स्कूलों में छुट्टी (School Holiday) रहेगी तो वहीं सरकारी दफ्तरों और बैंक में भी तीन दिनों का अवकाश रहेगा। इनमें अष्टमी और दशहरा पर्व को लेकर छुट्टी की घोषणा हुई है।

Public Holiday: स्कूलों छुट्टी की लंबी लिस्ट

Public Holiday: छत्तीसगढ़ सरकार ने 15 दिन पहले ही स्कूलों छुट्टी कर दी थी। वहीं अब पर्व के नजदीक आते ही आदेश जारी किए जा रहे हैं। जारी आदेश के अनुसार 7 से 12 अक्टूबर तक स्कूलों में दशहरा अवकाश घोषित ( Public Holiday ) किया गया है। वहीं 6 और 13 अक्टूबर रविवार है। ऐसे में अब स्कूल 14 अक्टूबर को खुलेंगे। इस तरह स्कूली बच्चों को लगातार 8 दिनों की लंबी छुट्टी मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Public Holiday 2024: एक और सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, इस दिन बंद रहेंगे बैंक, दफ्तर स्कूल…

Bank Holiday: बैंक में इस महीने 15 दिनों की छुट्टी

Bank Holiday: अक्टूबर में बैंक की छुट्टियों की लिस्ट भी लंबी है। इस माह बैंकों में 15 दिन काम नहीं होंगे। यानी पर्व व प्रमुख त्योहार के चलते अवकाश रहेगा। इनमें रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को भी शामिल किया गया है। इसी तरह सरकारी कार्यालयों में भी लगभग आधे महीने काम नहीं होंगे। प्रमुख त्योहारों के चलते सरकार ने छुट्टी की घोषणा की है।

School Holiday List 2024: इन तारीखों में स्कूलों में छुट्टी घोषित

दशहरा अवकाश: 7 से 12 अक्टूबर तक (रविवार 6 और 13 अक्टूबर को भी छुट्टी होगी, कुल 8 दिन)
दिवाली अवकाश: 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक (रविवार 27 अक्टूबर और 3 नवंबर को भी छुट्टी होगी, कुल 8 दिन)

शीतकालीन छुट्टियां: 23 से 28 दिसंबर तक (रविवार 22 और 29 दिसंबर को भी छुट्टी होगी, कुल 8 दिन)
ग्रीष्मकालीन अवकाश: 1 मई से 15 जून 2025 तक (46 दिन)