जिले के सभी कर्मचारी एवं अधिकारी सामूहिक अवकाश का फॉर्म भरकर आंदोलन में शामिल होंगे। ममता खालसा ने कहा कि प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को मोदी की गारंटी के तहत केंद्र के समान देय तिथि से 4 प्रतिशत मंहगाई भत्ता, जुलाई 2019 से देय तिथि पर लंबित मॅहगाई भत्ता की एरियर्स राशि को जीपीएफ खातों में समायोजन करने एवं मध्यप्रदेश की भाति 300 दिवस अर्जित अवकाश, नगदीकरण, चार स्तरीय समयमान वेतनमान, केंद्र के समान गृह भाड़ा भत्ता, स्वीकृत करने की मांगो को लेकर कलम बंद, काम बंद आंदोलन होगा। ममता (Holiday) खालसा ने सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों से उपस्थिति की अपील की है।