6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे पुलिस ने दलाल के ठिकाने पर मारा छापा, 76 हजार का इ-टिकट जब्त

तत्काल कोटे से 76 हजार रुपए के तत्काल इ-टिकट और प्रीमियम टिकट जब्त किए गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 15 Nov 2018, 4:43 PM IST

CG News

रेलवे पुलिस ने दलाल के ठिकाने पर मारा छापा, 76 हजार का इ-टिकट जब्त

रायपुर. भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट के लिए सुबह का जो समय नियत किया है, उसमें इ-टिकट दलालों का कब्जा हो चुका है। बुधवार को सुबह 11 बजे शहर के कबीर नगर में एक कम्युनिकेशन दुकान में रेलवे सुरक्षा बल की क्राइम ब्रांच ने छापा मारा तो पर्सनल आइडी से तत्काल कोटे से 76 हजार रुपए के तत्काल इ-टिकट और प्रीमियम टिकट जब्त किए गए।

रायपुर रेल मंडल के सुरक्षा आयुक्त अनुराग मीणा के निर्देश पर मुखबिर से मिली सूचना पर क्राइम ब्रांच के प्रभारी निरीक्षक बीके चौधरी के नेतृत्व में टीम कबीर नगर के प्रिंस कम्युनिकेशन शॉप नंबर में दबिश देकर 24 वर्षीय प्रवीण कुमार सिंह उर्फ प्रिंस कुमार को रेलवे द्वारा निर्धारित तत्काल आरक्षित इ-टिकट बनाने के समय में इ- टिकट पर्सनल आइडी पर बनाते हुए पकड़ा।

आरोपी के कब्जे से 78 नग रेलवे आरक्षित, इ-तत्काल एवं प्रीमियम टिकट मिला, जिसकी कीमत 76078 रुपए, एक मोबाइल, एक लैपटाप, एक की-ब्रोर्ड माउस, एक प्रिंटर, दो रजिस्टर, जिसमें 8 पर्सनल आइडी लिखी हुई एवं टिकट लेने वालों का विवरण और एक डी-लिंक जब्त किया गया। क्राइम ब्रांच प्रभारी चौधरी ने बताया कि आरोपी को रेलवे एक्ट के तहत गिरफ्तार कर उसे गुरुवार को रेलवे मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया जाएगा।