27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raipur: भाजपा सरकार की नाकामियों व वादाखिलाफी को जन-जन तक पहुंचाएगी कांग्रेस

कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी और राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने रायपुर स्थित राजीव भवन में जिलाध्यक्षों की बैठक में दिए निर्देश...
2 min read
Google source verification
Congress

कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने 1 मई को रायपुर (Raipur) में कहा कि भाजपा सरकार की नाकामियों और वादाखिलाफी को अधिक से अधिक अपने क्षेत्र के लोगों तक पहुंचाएं। साथ ही समय-समय पर क्षेत्र की जनता के साथ सरकार के खिलाफ आंदोलन-धरना प्रदर्शन करें।

Congress

कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी और राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने रायपुर स्थित कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की बैठक ली।

Congress

कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की बैठक में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने संगठनात्मक गतिविधियों पर मंथन किया। साथ ही भाजपा (BJP) द्वारा महिला आरक्षण को लेकर फैलाए जा रहे झूठ और भ्रम के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाई गई।

Congress

कांग्रेस (Congress) की बैठक में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रभारी सचिव एस. सम्पत, जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड़, पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सहित वरिष्ठ नेता मौजूद थे।