
Rape Case
रायपुर. पति की मौत के बाद दहेज में मिले जेवर वापस नहीं मिलने से नाराज बहू ने अपने ससुर के खिलाफ अपराध दर्ज करा दिया। पुलिस ने ससुर के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर लिया है।
महिला के पति की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद उसके गहने व अन्य सामान उसके ससुर ने अपने पास रखा था और जरूरत पडऩे पर वापस करने का आश्वासन दिया था। महिला के मांगने पर उन्होंने वापस नहीं किया। इसकी शिकायत पीडि़ता ने थाने में की। बाद में मामला न्यायालय में चला गया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
पुलिस के मुताबिक रायपुरा निवासी हेमलता सोनी का वर्ष 2012 में राजनांदगांव के योगेश सोनी के साथ विवाह हुआ। इस दौरान उसे उपहार में सोने-चांदी के करीब दो लाख के जेवर मिले थे। करीब 5 साल बाद उनके पति योगेश की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके बाद महिला के सभी जेवर उनके ससुर प्रेमलाल सोनी ने अपनी सुरक्षा में रख लिए थे। कुछ समय बाद हेमलता अपने मायके रायपुर आ गई। इसके बाद उसके पांच साल बेटे का भी देहांत हो गया।
फिर महिला ने ससुर प्रेमलाल से अपने गहनों की मांग की। इससे उसने इनकार कर दिया। इसकी शिकायत महिला ने महिला थाने में की। महिला थाने में दोनों पक्षों की काउंसलिंग हुई। इसमें मामला नहीं सुलझा। इसके बाद महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और परिवाद दायर कर दिया। सुनवाई के बाद न्यायालय ने प्रेमलाल के खिलाफ धारा 406 का अपराध दर्ज करने का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
Raipur Crime से जुड़ी Latest खबरें यहां पढ़िए
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर या Download करें patrika Hindi News App.
Published on:
24 Jun 2019 08:47 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
