
Raipur: Man commits suicide after killing wife
रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur) में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की पत्थर से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय घर में उसकी दो बेटियां सो रही थी। सुबह पड़ोसियों ने महिला की लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, घटना रायपुर के तेबीबांधा इलाके की है। पुलिस के मुताबिक मूलत: ओडिशा का रहने वाले उमाकांत साहू(40) अपनी पत्नी चंपा बाई(34) और दो बच्चों के साथ फुंडहर स्थित सुनील परवानी के फार्म हाउस में बने सर्वेंट क्वार्टर में रहता था। उमाकांत ड्राइवर था। उमाकांत आदतन शराबी था।
उसकी पत्नी चंपा झाड़ूपोछा का काम करती थी। शराब पीने के बाद उमाकांत पत्नी से रोज झगड़ा करता था। रविवार-सोमवार की रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद के बाद नाराज उमाकांत ने पत्थर से चंपा के सिर पर कई वार किए। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद महिला के शव से कुछ दूर स्थित एक पेड़ में उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
बताया जाता है कि घटना के समय उसके बच्चे कमरे में थे, लेकिन उनको भनक नहीं लग पाई। महिला की हत्या कमरे के बाहर हुई। इस वजह से किसी को पता नहीं चल पाया। सुबह मृतका के बच्चे उठे, तब उनका ध्यान मां-बाप पर गया। कमरे के बाहर मां की लाश और पेड़ पर पिता का शव लटकते हुए देखकर बच्चे रोने लगे। इसके बाद पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई और पुलिस को जानकारी मिली।
Raipur Crime से जुड़ी Latest Stories यहां पढ़िए
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर या Download करें patrika Hindi News App.
Published on:
24 Jun 2019 06:55 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
