गर्मी के कारण जंगलों से वन्यप्राणी पानी की तलाश में बाहर आते हैं, लेकिन कचना में चीतल कहां से आया है, इसकी जानकारी अभी वन विभाग जुटा रहा है। कचना के आसपास मांढर, खरोरा, मुरा, मंदिर हसौद के पास छोटा सा जंगल है। इन क्षेत्रों से चीतल के आने का अंदेशा है। कुछ वर्ष पहले नवागांव के पास ट्रक की टक्कर से लकड़बग्घा की मौत हुई थी।