1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raipur News: 52 लाख से ज्यादा का घोटाला, आरोपियों की नहीं हुई अरेस्टिंग

Raipur News: मौदहापारा इलाके में स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में लाखों का घोटाला करने वालों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है।

2 min read
Google source verification
Raipur News: Scam of Rs 52 lakh in District Cooperative Bank

52 लाख से ज्यादा का घोटाला, आरोपियों की नहीं हुई अरेस्टिंग

रायपुर। Chhattisgarh News: मौदहापारा इलाके में स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में लाखों का घोटाला करने वालों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि आरोपियों ने जमानत के लिए हाईकोर्ट में आवेदन लगा दिया है। पुलिस तीनों में से एक भी आरोपी को पकड़ नहीं पाई है।

पुलिस के मुताबिक जिला सहकारी बैंक में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर में वर्ष 2017 से लेकर 2021 के बीच कई एफडी खातों के ब्याज में घोटाला किया गया। 100 से ज्यादा एफडी खातों के ब्याज की राशि को अपने निजी बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया गया। इसके बाद पूरी राशि को हड़प लिया गया। अब तक जांच में 52 लाख रुपए के घोटाले का मामला सामने आया है। मामला उजागर हुआ, तो बैंक अधिकारियों ने जांच की। इसमें कनिष्ठ लिपिक चंद्रशेखर डग्गर, पूर्व सहायक लेखापाल संजय कुमार शर्मा और सहायक लेखापाल अरुण कुमार बैसवाड़े के खिलाफ मौदहापारा थाने में धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी बैसवाड़े वर्ष 2021 में सेवानिवृत्त भी हो चुका है।

यह भी पढ़े: माइनिंग और पटाखा कारोबारियों के ठिकानों से 8 लाख नकद और 10 लाख की ज्वेलरी सीज

गिरफ्तारी हुई नहीं, हाईकोर्ट पहुंचे आरोपी

आरोपियों के खिलाफ करीब एक माह पहले पुलिस ने अपराध दर्ज किया था। लेकिन आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस बीच आरोपियों ने हाईकोर्ट से जमानत के लिए अर्जी लगा दी है। इसके बाद पुलिस ने केस डायरी हाईकोर्ट भेज दिया है। सूत्रों के मुताबिक आरोपियों को अग्रिम जमानत मिल जाएगी।

सेवानिवृत्ति के बाद भी था आना-जाना

सेवानिवृत्त होने के बाद भी आरोपी बैसवाड़े कई बार आफिस आया करता था। कंप्यूटर का इस्तेमाल करते थे। बैसवाड़े की बातचीत भी काफी देर तक दूसरे दोनों आरोपियों संजय शर्मा और चंद्रशेखर से होती थी।

यह भी पढ़े: CG Election 2023: हाथी प्रभावित 150 से ज्यादा क्षेत्र में चुनाव कराना चुनौती