
छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार
रायपुर। CG Election 2023: राजधानी की सात विधान सभा में सबसे पहले रायपुर उत्तर के मतदाताओं को पता चल जाएगा कि उनका विधायक कौन है। उत्तर में कुल 201 मतदान केंद्र बनाए गए थे। यहां के 1 लाख 12 हजार 374 मतदाताओं ने वोटिंग की है। यहां वोटिंग का प्रतिशत भी सभी जगहाें से कम है। बतादें कि एक-एक विधान सभा के मतों की गिनती में 16 टेबल 48 अधिकारी-कर्मचारी लगे रहेंगे। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी।
पहले चरण का रुझान सुबह 9 बजे तक मिलने की संभावना है। मतगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि दोपहर 12 बजे तक उत्तर की स्थिति साफ हो जाएगी। इसके विपरीत सबसे ज्यादा समय रायपुर ग्रामीण में लग सकता है। यहां पर 305 मतदान केंद्र बनाए गए थे। ग्रामीण के 3 लाख 49 हजार 316 वोटर में से 2 लाख 04 हजार 539 ने मतदान किया। रायपुर ग्रामीण और धरसींवा का परिणाम सबसे बाद आने की संभावना है।
स्ट्रांग रूम: युवा कांग्रेस नेताओं का दिन-रात पहरा
प्रशासन की ओर से स्ट्रांग रूम पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसी बीच उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों को आशंका है कि रिजल्ट से पहले कहीं ईवीएम हैक नहीं हो जाए। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम के बाहर खुद भी पहरा दे रहे हैं। इसी बीच एनयूएसआई के जिला अध्यक्ष शांतनू झा और युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप अपने कार्यकर्ता के साथ स्ट्रांग रूम के बाहर 24 घंटे पहरा दे रहे हैं।
14 राउंड में मतगणना, सबसे पहले डाक मतों की गिनती
जानकारी के मुताबिक कुल 14 राउंड में मतगणना कराई जाएगी। जिसमें सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती से शुरुआत की जाएगी, इसके बाद ईवीएम से वोटों की गिनती शुरू की जाएगी। 14 राउंड के बाद प्रत्याशियों का जीत हार का फैसला सामने आएगा। जिसके बाद यह स्पष्ट होगा कि प्रदेश में किसे बहुमत मिल पाया है।
विधान सभा - मतदान केंद्र - कुल मतदाता - कुल मतदान - मतदान का प्रतिशत
47. धरसींवा - 249 - 234663 - 182199 - 77.64
48. रायपुर ग्रामीण - 305 - 349316 - 204539 - 58.55
49. रायपुर नगर पश्चिम - 264 - 291538 - 163080 - 55.94
50. रायपुर नगर उत्तर - 201 - 202150 - 112374 - 55.59
51. रायपुर नगर दक्षिण - 253 - 259948 - 156478 - 60.20
52. आरंग - 247 - 231327 - 178070 - 76.98
53. अभनपुर - 240 - 213936 - 178504 - 83.44
कुल - 1869 - 1782878 - 1175244 - 65.92
Published on:
23 Nov 2023 02:07 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
