4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंबेडकर अस्पताल में नर्सों ने किया हड़ताल, मरीजों को हो रही परेशानी

राज्य के सबसे बड़े सरकारी अंबेडकर अस्पताल में आज नर्स स्टाफ ने काम बंद कर हड़ताल कर रहे हैं। उनके हड़ताल में चले जाने से अस्पताल में एकाएक अव्यवस्था व्याप्त हो गई है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 18 Oct 2016, 1:36 PM IST

Ambedkar Hospital nurses strike

Ambedkar Hospital nurses strike

रायपुर. राज्य के सबसे बड़े सरकारी अंबेडकर अस्पताल में आज नर्स स्टाफ ने काम बंद कर हड़ताल कर रहे हैं। उनके हड़ताल में चले जाने से अस्पताल में एकाएक अव्यवस्था व्याप्त हो गई है। जिसके चलते मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रह है।

नर्सों ने स्टाफ बढ़ाने और वेतन वृद्धि की मांग को लेकर काम बंद कर अस्पताल में नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी सीएमओ कार्यालय के सामने धरने पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन को देखते हुए अस्पलात में पुलिस जवान भी तैनात किए गए हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि स्टाफ बढ़ाने और वेतन वृद्धि को लेकर अस्पताल प्रशासन को कई बार आवेदन दिया जा चुका बावजूद इस पर कोई सुनवाई नहीं की गई है। वहीं, आज मांगों को लेकर हड़ताल करने की ठानी। उनका है कि अस्पताल प्रशासन जब तक उनकी मांगों को नहीं सुनती तब तक हड़ताल करते रहेंगे।

मरीजों को हो रही परेशानी

मौसम के बदले तेवर से चलते पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। वहीं, एेसे एेन मौक पर नर्सों के हड़ताल में चले जाने से अब मरीजों अस्पताल में भारी अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के गर्भवती वार्ड में मरीज नर्सों का इंतजार करते रहे। नहीं आने पर मरीज के परीजन खुद रिपोर्ट लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे।