25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकार ने बढ़ाया पुजारियों का प्रसाद, अब 15 प्रतिशत ज्यादा मिलेगा मानदेय

संधारित मंदिर के पुजारियों का मानदेय 15 प्रतिशत बढ़ा दिया है। भूमिहीन मंदिरों के पुजारियों को अब 2700 रुपए और सेवादार को 1350 रुपए  मानदेय मिलेगा।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Meenu Tiwari

Oct 31, 2015

Priests

Priests

रायपुर.
राज्य सरकार ने संधारित मंदिर के पुजारियों का मानदेय 15 प्रतिशत बढ़ा दिया है। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया, भूमिहीन मंदिरों के पुजारियों को अब 2700 रुपए और सेवादार को 1350 रुपए प्रतिमाह का मानदेय मिलेगा। धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के मुताबिक अब तक यह मानदेय पुजारियों के लिए 2 हजार रुपए और सेवादार के लिए 1 हजार रुपए था। 5 से 10 एकड़ भूमि वाले पुजारियों और सेवादारों को 540 और 675 रुपए का मानदेय मिलेगा।10 एकड़ से अधिक भूमि वाले मंदिर के पुजारियों-सेवादारों को मानदेय नहीं मिलता है।