27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहीं रहे पूर्व मंत्री व पूर्व महापौर तरुण चटर्जी, 67 की उम्र में दिल का दौरा पडऩे से निधन

पूर्व लोक निर्माण मंत्री और रायपुर नगर निगम के महापौर रहे तरुण चटर्जी का रविवार शाम दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। वे 67 वर्ष के थे।
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Ashish Gupta

•

Jan 15, 2017

passes awayTarun Chatterjee passes away

Tarun Chatterjee passes away

रायपुर.
पूर्व लोक निर्माण मंत्री और रायपुर नगर निगम के महापौर रहे तरुण चटर्जी का रविवार शाम दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। वे 67 वर्ष के थे। रायपुर में 4 जुलाई 1950 को जन्मे चटर्जी ने राजातालाब वार्ड के पार्षद के रूप में अपने राजनीतिक कॅरियर की शुरुआत की थी। 1980 में वे कांग्रेस विधायक के रूप में रायपुर (ग्रामीण) सीट से पहली बार मध्यप्रदेश विधानसभा पहुंचे थे।


1983-1984 और 1999 में वे तीन बार रायपुर नगर निगम के महापौर चुने गए। 1990 के विधानसभा चुनाव में वे जनता दल से विधायक बने। उसके बाद वे भाजपा से जुड़ गए। 1993 और 1998 के चुनाव में वे भाजपा से विधायक बने। एक नाटकीय घटनाक्रम में 2002 में तरुण चटर्जी के नेतृत्व में भाजपा के 12 विधायक अलग हो गए। बाद में वे कांग्रेस में शामिल हुए।


छत्तीसगढ़ गठन के बाद बनी पहली राज्य सरकार में अजीत जोगी ने उन्हें लोक निर्माण मंत्री बनाया। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने चटर्जी को एक जुझारू जनप्रतिनिधि बताया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने चटर्जी के निधन को अपूरणीय क्षति बताया।