
Chhattisgarh Chunav Result 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के परिणाम अब आने शुरु हो गए है। वहीं इस बार बीजेपी में छत्तीसगढ़ में वापसी करते हुए दिख रही है। धमाकेदार जीत की शुरुआत राजनांदगांव से हुई है। रमन सिंह ने रिकॉर्ड बनाते हुए 35 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। इसी बीच रायपुर पश्चिम विधानसभा सीट का परिणाम सामने आया है। जहां भाजपा प्रत्याशी राजेश मूणत ने भारी बहुमत से जीत हासिल की है।
बता दें कि राजेश मूणत ने कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय को 38 हजार वोटों से पछाड़ा हैं। इस जीत को लेकर बीजेपी में जश्न का माहौल बना हुआ है। इधर कुनकुरी,धरसींवा, लुंड्रा, राजनांदगाव और अभनपुर से भाजपा ने अपनी जीत दर्ज कर दी है। बता दें कि मुख्य रूप से यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही मुकाबला रहा है।
Chhattisgarh Assembly Election Result 2023: आंकड़ों के अनुसार भाजपा 54 सीटों पर और कांग्रेस 36 पर है। कांग्रेस से डिप्टी टीएस सिंहदेव समेत 6 मंत्री पिछड़ गए है। वहीं लोरमी से अरुण साव ने जीत हासिल की है। इधर रायगढ़ से ओपी चौधरी भी जबरदस्त बहुमत से आगे बढ़ रहे है।
Updated on:
03 Dec 2023 05:03 pm
Published on:
03 Dec 2023 04:58 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
