रायपुर. Kisan Mahapanchayat in CG: केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों और न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी को लेकर राजिम में 28 सितम्बर को किसानों की महापंचायत होगी। इसमें दिल्ली में किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे राकेश टिकैट के अलावा डॉ. दर्शन पाल, योगेंद्र यादव, मेधा पाटकर, डॉ सुनीलम, बलबीर सिंह राजेवाल, डॉ. देवेंदर शर्मा जैसे अन्य वरिष्ठों को आमंत्रित करने की तैयारी है।