28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए मामलों में आई कमी, 8 फीसदी के नीचे पहुंची पॉजिटिविटी दर

बड़ी राहत : 24 घंटे में मिले 4943 संक्रमित मरीज, 9867 हुए स्वस्थ
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashutosh Kumar

•

Updated: 22 May 2021, 1:45 AM IST

छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए मामलों में आई कमी, 8 फीसदी के नीचे पहुंची पॉजिटिविटी दर

छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए मामलों में आई कमी, 8 फीसदी के नीचे पहुंची पॉजिटिविटी दर

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से राहत मिलती दिखाई दे रही है। प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 8 फीसदी के नीचे पहुंच गई है। शुक्रवार को प्रदेश में बीते 24 घंटे में 42 दिन बाद (9 अप्रैल) 100 से कम मौतें और 48 दिन बाद (2 अप्रैल) 5000 से कम संक्रमित मरीज मिले। वहीं 96 मरीजों की कोरोना से मौत हुई, जबकि 4943 लोगों में संक्रमण की पहचान हुई है। वहीं 9,867 मरीजों ने कोरोना को मात दी। इसमें अकेले 1414 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। छत्तीसगढ़ में अब तक इस बीमारी से 9.41 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 852529 बीमारी को मात दे चुके हैं। वहीं अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ में आने वाले लोगों के लिए 96 घंटे पहले की आरटी-पीसीआर जांच की नेगेटिव रिपोर्ट भी मान्य होगी।

21 दिन में 44,653 एक्टिव मरीज कम हुए

1 मई को प्रदेश में 1,21,099 एक्टिव मरीज थे। मगर, 21 मई को इनकी संख्या घटकर 76,446 रह गई है। यानी बीते 21 दिनों में 44,653 एक्टिव मरीज कम हुए हैं। खासकर बीते 7 दिनों में यह आंकड़ा तेजी से नीचे गिरा है।

8 प्रतिशत से कम संक्रमण दर वाले जिले
राजनांदगांव 2, सुकमा 2, बीजापुर 2, कबीरधाम 3, कांकेर 3, दुर्ग 4, कोरबा 5, नारायणपुर 5, बिलासपुर 6, रायपुर 7, बलौदाबाजार 7, जशपुर 7, दंतेवाड़ा 7 और बेमेतरा 8 प्रतिशत है। यानी इन जिलों में 100 सैंपल की जांच में इतने मरीज संक्रमित पाए जा रहे हैं। शुक्रवार को राज्य की संक्रमण दर 7.5 प्रतिशत रही, जो 23 अप्रैल को 30.3 प्रतिशत तक जा पहुंची थी।