रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की काफी समय से लंबित एक बड़ी मांग को पूरा कर दिया है। इससे हड़ताल पर जाने वाले 30000 अधिकारियों और कर्मचारियों को लाभ मिला है। छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की काफी समय से लंबित एक बड़ी मांग को पूरा कर दिया है। इससे हड़ताल पर जाने वाले 30000 अधिकारियों और कर्मचारियों को लाभ मिला है। दरअसल, राज्य में 21 अगस्त 2023 से 12 सितंबर 2023 तक स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर थे। इस अवधि का अवकाश और रूका वेतन स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर जारी कर दिया गया है। इसका लाभ प्रदेश के लगभग 30000 स्वास्थ्य कर्मियों को मिला है। इस फैसले पर छत्तीसगढ़ हैल्थ फेडरेशन ने स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त किया है।