17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस परीक्षा का रिजल्ट आने में फिर से हो गई देरी, छात्रों को दोबारा भरना पड़ा परीक्षा फॉर्म

इस परीक्षा का रिजल्ट आने में फिर से हो गई देरी, छात्रों को दोबारा भरना पड़ा परीक्षा फॉर्म

2 min read
Google source verification
CG News

इस परीक्षा का रिजल्ट आने में फिर से हो गई देरी, छात्रों को दोबारा भरना पड़ा परीक्षा फॉर्म

रायपुर. आयुष विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा परिणाम जारी करने में विलंब का खामियाजा छात्रों को उठाना पड़ रहा है। आयुष विश्वविद्यालय मई 2018 में आयोजित की गई बैक परीक्षाओं के पुनर्मूल्यांकन परिणाम जारी नहीं कर पाया है। नतीजों को लेकर परेशान छात्रों को मूल परीक्षा के आवेदन तिथि खत्म होने के डर से पुनर्मूल्यांकन के लिए भरे गए विषयों के लिए पुन: परीक्षा फॉर्म भर दिया है।

Read Also: GST बिल नहीं मांग कर आप हो रहे लूट का शिकार, जानिए कारोबारी इसका कैसे उठाते है फायदा

दो दर्जन से ज्यादा छात्र 3 से 5 नंबरों से हो गए थे फेल
आयुष विश्वविद्यालय द्वारा बीएसएमएस न्यू कोर्स के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा पिछले वर्ष अक्टूबर में आयोजित की गई थी। इसमें बैक आने वाले छात्रों की परीक्षा मई में हुई। इसके परिणाम दो महीने बाद जुलाई में जारी किए गए। जिसमें दो दर्जन से ज्यादा छात्र 3 से 5 नंबरों से कुछ विषयों में फेल हो गए थे। छात्रों को पुनर्मूल्यांकन अथवा पुनर्गणना के लिए आवेदन करने के लिए 15 दिनों का समय दिया गया।

Read Also: बड़ी खबर: त्योहारी सीजन से पहले शुरू हो गई नोटों की किल्लत, ATM ने भी दिया धोखा

यह है नियम
पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के नतीजे विश्वविद्यालय को 45 दिन के भीतर जारी करने होते हैं। तकरीबन तीन महीने का सयम बीतने के बाद आयुष विश्वविद्यालय मई में आयोजित की गई बैक परीक्षाओं के पुनर्मूल्यांकन परिणाम जारी नहीं किया गया है। आयुष विश्वविद्यालय द्वारा बीएसएमएस न्यू कोर्स के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा पिछले वर्ष अक्टूबर में आयोजित की गई थी। इसमें बैक आने वाले छात्रों की परीक्षा मई में हुई। परिणाम दो महीने बाद जुलाई में जारी किए गए।

Read Also: मार्केट में आया TAX चोरी करने वाला ये साफ्टवेयर, कारोबारी कमा रहे लाखों रुपए

Read Alos: GST से कारोबारियों को हो रहा 10 गुना फायदा, जानिए लाखों रुपए चोरी करने का ये गणित