scriptकांग्रेस-भाजपा को लेकर सांसद संदीप पाठक ने कहा- BJP का राष्ट्रवाद हैं फर्जी, कई बड़े चेहरे का खुलासा होगा जल्द | Sandeep Pathak said - BJP's nationalism is fake, many big faces raipur | Patrika News

कांग्रेस-भाजपा को लेकर सांसद संदीप पाठक ने कहा- BJP का राष्ट्रवाद हैं फर्जी, कई बड़े चेहरे का खुलासा होगा जल्द

locationरायपुरPublished: May 31, 2023 01:06:00 pm

Submitted by:

Khyati Parihar

CG Politics News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और पंजाब से राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने दावा किया है, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस-भाजपा के कई बड़े चेहरे उनके संपर्क में हैं।

Sandeep Pathak said - BJP's nationalism is fake, many big faces raipur

सांसद डॉ. संदीप पाठक

Raipur news रायपुर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और पंजाब से राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने दावा किया है, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस-भाजपा के कई बड़े चेहरे उनके संपर्क में हैं। इसका खुलासा जल्द होगा। छत्तीसगढ़ की राजनीति पर उनका कहना है कि हम छत्तीसगढ़ियावाद के साथ राष्ट्रवाद पर भी चलते हैं।
आज छोटी सी पार्टी 10 साल के संघर्ष के बाद राष्ट्रीय दल बन गई है। हम छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में दमदारी से चुनाव लड़ेंगे। डॉ. पाठक से पत्रिका ने राजनीति से जुड़े कई अहम सवाल किए। पेश है बातचीत के कुछ अंश-
सवाल: वर्तमान राजनीति को आप किस नजरिए से देखते हैं?

जवाब: अभी जो राजनीतिक परिदृश्य बना है, वो बहुत ज्यादा गंदा हो गया। केंद्र सरकार जिस तरह से पार्टी के नेताओं को फंसाने की कोशिश कर रही है, उससे मन (CG Politics News) में डर लगता है। कभी-कभी लगता है कि राजनीति गंदी है, इसलिए तो इसकी सफाई करने के लिए आए हैं।
यह भी पढ़ें

जिंदा जली युवती, आत्महत्या मामले में बॉयफ्रेंड समेत मां-बेटी पर केस दर्ज

सवाल: छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में एक साथ चुनाव होने से क्या पार्टी सभी राज्यों में बराबर ध्यान दे पाएगी?

जवाब: पंजाब का चुनाव लड़े, तो सिर्फ वहीं फोकस किया। यही स्थिति गुजरात में थी। संसाधन हमारे पास सीमित है, लेकिन भगवान ने बौद्धिक क्षमता पर्याप्त दी। हम तीनों राज्यों में एक साथ चुनाव लड़ने में सक्षम हैं।
सवाल: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस-भाजपा मजबूत है। आपके सामने कैसी चुनौती है?

जवाब: रेस में जब एक या दो आदमी दौड़ेंगे, तो पहला और दूसरा आना ही है। हमारी एंट्री होते ही हम मजबूत खिलाड़ी बन जाते हैं। भाजपा का राष्ट्रवाद फर्जी है। हम असली राष्ट्रवादी हैं। हम राष्ट्र को नम्बर वन बनाने के लिए जनता को शिक्षित करने और भ्रष्टाचार (CG Politics News) खत्म करने पर भरोसा करते हैं। छत्तीसगढ़ में है तो छत्तीसगढ़ियावाद की बात तो करेंगे। मेरे से बड़ा कोई छत्तीसगढ़िया नहीं है।
यह भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में लापता न्यूज एंकर का मिला कंकाल, जेसीबी से खोदकर पुलिस ने निकाला शव, जानें पूरा मामला

सरकार बनी तो ज्यादा दाम में खरीदेंगे धान

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने मंगलवार को राजधानी में 4300 से ज्यादा पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। साथ ही चुनाव जीतने का मंत्र भी दिया। इस दौरान उन्होंने कहा, यदि प्रदेश में हमारी सरकार बनेगी, तो ज्यादा कीमत देकर पूरी पैदावार खरीदेंगे। उन्होंने (Raipur Politics News) बताया कि 2 जुलाई को बिलासपुर में रैली होगी। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें

BJP को बड़ा झटका : 12 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, MLA मण्डावी ने कहा- ओम माथुर फ्लॉप होकर जाएगा वापस

पार्टी दिल्ली और छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले को क्यों अलग-अलग देखती है?

जवाब: कोई भी घोटाला तब होता है, जब उससे सरकार को नुकसान हो और किसी व्यक्ति विशेष को फायदा हो। दिल्ली सरकार ने पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई। इससे दिल्ली सरकार का राजस्व बढ़ा। यह दुनिया में पहली बार है कि जिससे सरकार को फायदा हुआ, उसे उसे घोटाला कह रहे हैं।
मोदी जी की नींद केजरीवाल के नाम से टूट जाती है। इसलिए यह षडयंत्र रचा है। वहीं छत्तीसगढ़ में सरकार के करीबी लोग सरकारी दुकान में गैर कानूनी तरीके से शराब बेचते थे।

यह भी पढ़ें

Weather Alert : छत्तीसगढ़ में बढऩे वाला है पारा, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी

politics news today
political news today in Cg
political news
political news in Hindi
political news Raipur
today political news
Chhattisgarh Politics
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो