7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नौकरी मांगने महिला ने लगाया फोन तो युवक ने नंबर सेव कर भेजना शुरू कर दिया अश्लील वीडियो, फिर..

नौकरी का झांसा देकर युवतियों को करता था अश्लील मैसेज, गर्लफ्रेंड बनने के लिए डालता था दबाव।

2 min read
Google source verification
नौकरी मांगने महिला ने लगाया फोन तो युवक ने नंबर सेव कर भेजना शुरू कर दिया अश्लील वीडियो, फिर..

नौकरी मांगने महिला ने लगाया फोन तो युवक ने नंबर सेव कर भेजना शुरू कर दिया अश्लील वीडियो, फिर..

रायपुर. जिस व्यक्ति पर सुरक्षा की जिम्मेदारी थी वह ही महिलाओं- युवतियों को असुरक्षित माहौल दे रहा था। अस्पताल आने वाली युवतियों-महिलाओं को नौकरी लगाने का झांसा देकर अश्लील मैसेज करना और अपनी गर्लफ्रेंड बनने के लिए दबाव डालने वाले सुरक्षा सुपरवाइजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक महिला को अश्लील मैसेज भेजा करता था।

BJP ने निर्वाचन आयोग से की शिकायत, कहा - मौजूदा कलेक्टर के रहते दंतेवाड़ा में नहीं हो सकते निष्पक्ष चुनाव क्योंकि...

पुलिस के मुताबिक अंबेडकर अस्पताल में सुरक्षा सुपरवाइजर के रूप में देव सिंह कार्यरत है। कुछ दिन पहले रायपुरा निवासी 30 वर्षीय महिला अंबेडकर अस्पताल गई थी। इस दौरान उसने अस्पताल में सुरक्षाकर्मी की नौकरी के संबंध में एक महिला सुरक्षा गार्ड से पूछताछ की। महिला सुरक्षाकर्मी ने सुरक्षा सुपरवाइजर देव सिंह से संपर्क करने के लिए कहा।

महिला की फोटो एडिट कर सोशल मीडिया में किया वायरल, कैप्सन में लिखा- बताओ कैसी है मेरी बीवी

एकतरफा प्यार में प्रपोज करने घर पहुंचा युवक, नाबालिग ने किया मना तो, सिरफिरे आशिक ने कर दिया दुष्कर्म

इसके बाद पीड़िता ने महिला सुरक्षा गार्ड से देवसिंह का मोबाइल नंबर लिया और कॉल करके नौकरी के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद वह अपने घर चली गई। इसके कुछ दिन बाद देवसिंह ने वाट्सएप में महिला को मैसेज करना शुरू कर दिया। वह उसे गर्लफ्रेंड बनने पर नौकरी दिलाने का झांसा देने लगा। महिला ने इससे इनकार किया, तो वह बार-बार अश्लील मैसेज भेजने लगा। इससे परेशान होकर महिला ने डीडी नगर थाने में शिकायत की। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 509 ख के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Click & Read More Chhattisgarh News.