सर्च वारंट होगा जमा
विशेष न्यायालय से सर्च वारंट लेकर ईओडब्ल्यू द्वारा 17 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। सभी ठिकानों पर तलाशी का काम पूरा करने के बाद टीम लौट गई है। इस दौरान चल-अचल संपत्तियों के दस्तावेज, नगदी रकम, कम्प्यूटर और अन्य सामान जब्त किया गया था। लेकिन, इसकी सूची अब कोर्ट को नहीं सौंपी गई है। बताया जाता है कि अभी भी टीम के कुछ सदस्य गोपनीय रूप से कोलकाता,कटक और क्योंझर गए हुए है। उनके लौटने के बाद जब्त किए गए दस्तावेजों को जमा किया जाएगा।