5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking News: कॉलोनी के स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा, 7 युवतियां व 2 युवक गिरफ्तार

Sex Racket Busted: लगातार मिल रही शिकायत के बाद पुलिस ने की छापामार (Police raid in Spa center) कार्रवाई, शहर के रिहायशी इलाके में चल रहे देह व्यापार (Prostitution) के कारोबार पर कार्रवाई से मचा हड़कंप, पुलिस ने पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ पीटा एक्ट (PITA Act) का मामला किया दर्ज

2 min read
Google source verification
spa_center_

रायपुर. Sex Racket Busted: रायपुर शहर के एक कॉलोनी में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस को लगातार इसकी शिकायत मिल रही थी। इसी बीच पुलिस ने रविवार की देर शाम स्पा सेंटर में छापा मारा। इस दौरान आपत्तिजनक हालत में स्पा सेंटर (Spa Center) संचालिका समेत 7 युवतियां व 2 युवक मिले। इसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।


गौरतलब है कि स्पा सेंटर की आड़ में राजधानी सहित अन्य शहरों में देह व्यापार का धंधा इन दिनों काफी फल-फुल रहा है। पुलिस पर भी देह व्यापार (Prostitution) को संरक्षण देने के आरोप लगते रहे हैं। पुख्ता शिकायत मिलने के बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाती है।

इसी कड़ी में रायपुर के सरस्वतीन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चौबे कॉलोनी स्थित साइन आर्केड स्पा सेंटर में पुलिस ने रविवार की देर शाम छापा मारा। इस दौरान स्पा सेंटर में संचालिका समेत 7 युवतियां व 2 युवक आपत्तिजनक हालत (Objectionable condition) में मिले। पुलिस ने युवतियों व युवकों से पूछताछ की तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।


पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई
साइन आर्केड स्पा सेंटर (Shine Arcade Spa center) में छापे के बाद पुलिस ने 7 युवतिया व 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन्हें लेकर थाने पहुंची। यहां सभी के खिलाफ पीटा एक्ट (PITA Act) के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस की इस कार्रवाई से कॉलोनी में हड़कंप (Stired in Colony) मच गया है। स्पा सेंटर की संचालिका सहित अन्य गिरफ्तार युवतियों के खिलाफ लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।