28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कटहल बिरयानी का ऐसा लाजवाब स्वाद, जिसे वेज और नॉनवेज खाने वाले दोनों ही करते हैं पसंद

इस रेसिपी की सबसे खास बात यह है कि आप कटहल बिरयानी को अपने जायके अनुसार मसालों में एक्सपेरिमेंट के साथ भी बना सकते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Lalit Sahu

•

Updated: 26 Sep 2021, 9:33 PM IST

कटहल बिरयानी का ऐसा लाजवाब स्वाद, जिसे वेज और नॉनवेज खाने वाले दोनों ही करते हैं पसंद

कटहल बिरयानी का ऐसा लाजवाब स्वाद, जिसे वेज और नॉनवेज खाने वाले दोनों ही करते हैं पसंद

आपने चिकन, मटन या फिर वेज बिरयानी तो कई बार खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी कटहल बिरयानी ट्राई की है? अगर नहीं, तो आज ही बनाएं कटहल की स्वादिष्ट बिरयानी। यह रेसिपी वेज और नॉनवेज खाने वाले दोनों तरह के लोगों को खूब पसंद आएगी। इस रेसिपी की सबसे खास बात यह है कि आप कटहल बिरयानी को अपने जायके अनुसार मसालों में एक्सपेरिमेंट के साथ भी बना सकते हैं। जैसे इसमें पुदीने का पेस्ट डालकर भी सर्व कर सकते हैं। आइए, जानते हैं कैसे बनाएं कटहल बिरयानी-

कटहल बिरयानी की सामग्री
कटहल
दही
अदरक-लहसुन का पेस्ट
बासमती चावल (4 मिनट के लिए उबलते पानी में पकाए हुए),
गरम मसाला
नमक
लाल मिर्च पाउडर
पानी
घी
भूरा प्याज
एक चुटकी केसर
धनिया पत्ती
पुदीना
जावित्री
इलायची
हरी इलायची
जीरा
साबुत धनिया
लौंग
साबुत लाल
मिर्च
दालचीनी

कटहल बिरयानी बनाने की विधि
सबसे पहले एक कटोरे में कटहल डाल लें। इसके ऊपर अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक, लाल मिर्च पाउडर और दही डालकर मिक्स कर लें। इसे ढककर 3 घंटे के लिए रख दें। अब एक दूसरे बर्तन में घी लें। इसमें मैरिनेटिड कटहल को डालें। इसे हल्की आंच पर पकाना शुरू करें। पकाने के लिए आप हांडी, कुकर या कोई कड़ाही ले सकते हैं। हल्की आंच पर पकाते हुए गरम मसाला भी डालें। अब भीगे चावल डालें और गरम पानी डालें। अब दम के लिए गूंदा हुआ आटा लेकर इसे सील कर दें। हल्की आंच पर 20 मिनट तक पकाएं। जब तक बिरयानी में दम लग रहा है। आप रायता या चटनी तैयार कर लें। तैयार होने के बाद रायते के सर्व करें।