
शराब के लिए पैसे की मांग मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार (Photo Patrika)
मंदिरहसौद के उमरिया में पेट्रोल पंप के मैनेजर की लूट के बाद हत्या कर दी गई थी। इस हत्या में आरोपियों ने जिस चाकू का इस्तेमाल किया था, उस चाकू को ऑनलाइन बेचने वालों को भी गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि ई-कामर्स कंपनियां अपनी वेबसाइटों के जरिए ऑनलाइन चाकू बेचती हैं। कई आदतन चाकूबाज और हिस्ट्रीशीटर ऑनलाइन चाकू खरीदते हैं। दो दिन पहले उमरिया स्थित पेट्रोल पंप में अभनपुर के कुणाल तिवारी उर्फ लालू और समीर टंडन रात करीब 3.30 बजे चेहरे पर नकाब लगाकर बाइक में पेट्रोल डलवाने पहुंचे। इस दौरान पेट्रोल पंप के कर्मचारी को चाकू मारकर 15 हजार लूट लिए। दोनों को रोकने पहुंचे पेट्रोल पंप के मैनेजर योगेश मिरी की चाकू मार कर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों आरोपी वहां से भाग निकले। पुलिस ने रात में ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन चाकू आर्डर किया था। उसी चाकू से लूट और हत्या को अंजाम दिया।
पुलिस ने ऑनलाइन चाकू बेचने के मामले में फ्लिपकार्ट कंपनी के रीजनल मैनेजर मोहित कुमार, एरिया मैनेजर अभिजीत गोस्वामी, पार्सल डिलीवरी करने वाले दिनेश कुमार साहू, सिक्युरिटी गार्ड गुलरेज अली और अभनपुर के इलास्ट्रीक रन कोरियर के संचालक हरिशंकर साहू को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ बीएनएस की धारा 125(बी), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।
शहर में चाकूबाजी की घटनाओं के पीछे एक बड़ी वजह ऑनलाइन चाकू खरीदी भी है। ऑनलाइन चाकू खरीदने की सुविधा के कारण बड़ी संख्या में आदतन बदमाश और नाबालिग भी स्टाइलिश चाकू खरीद रहे हैं। दिन हो रात चाकू लेकर निकलते हैं। मामूली बातों में चाकू चलाते हैं। ऑनलाइन चाकू बेचने वाली ई-कॉमर्स कंपनियों के अधिकारियों की पुलिस ने कई बार बैठक ली है। उन्हें ऑनलाइन चाकू बेचने से मना किया गया। वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। कई बार पुलिस ने खरीदारों से चाकू जब्त भी किया था। इसके बाद भी चाकू की ऑनलाइन बिक्री बंद नहीं हुई।
एएसपी क्राइम संदीप मित्तल ने बताया कि ऑनलाइन चाकू बेचने वाली ई-कॉमर्स कंपनियों के अधिकारियों को कई बार लिखित में चेतावनी दी गई है। हत्या, लूट या चाकूबाजी की किसी घटना में उनके द्वारा सप्लाई की गई चाकू का इस्तेमाल होगा, तो कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। ऑनलाइन चाकू बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ऑनलाइन प्लेटफार्म से चाकू और अन्य घातक हथियारों की बिक्री रोकी जा सकती है। हर पार्सल में बारकोड रहता है, जिससे पार्सल के सामान के बारे में पता चल जाता है। हत्या के आरोपियों ने चाकू आर्डर किया था। इसके पार्सल का बारकोड देखकर डिलीवरी रोकी जा सकती थी, लेकिन फ्लिपकार्ट और इलास्ट्रीक रन कोरियर वालों ने ऐसा नहीं किया। चाकू डिलीवर होने दिया। फिर इसी चाकू से आरोपी कुणाल और समीर ने पेट्रोल पंप के मैनेजर योगेश की हत्या कर दी थी।
Updated on:
20 Jul 2025 12:40 am
Published on:
20 Jul 2025 12:40 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
