5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

catch_icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐसे लोगों की किस्मत में ही होती है लव मैरिज, यकीन न हो तो पढ़ें ये खबर

युवाओं में शादी और प्यार को लेकर बहुत कनफ्यूजन रहता है, शंका इस बात की रहती है कि जिससे वो प्यार करते हैं क्या उससे से शादी हो पाएगा। आज हम आपको एक ऐसा तरीका बता रहें हैं जिससे आप भी पता लगा सकते हैं

3 min read
Google source verification

रायपुर. युवाओं में शादी और प्यार को लेकर बहुत कनफ्यूजन रहता है। शंका इस बात की रहती है कि जिससे प्यार करते हैं क्या उससे से शादी हो पाएगा। आज हम आपको एक एेसा तरीका बता रहें हैं जिससे आप भी पता लगा सकते हैं। इस उपाय के लिए आपको किसी ज्योतिषी के पास जाने की जरूरत नहीं है। आपको सिर्फ अपने मूलांक का पता लगाना है। आपके जन्म तारीख का योग की आपका मूलांक होगा।

अगर आपकी जन्म की तारीख 28 है तो 2+8 = 10, 1+0 = 1 है तो आपका मूलांक होगा 1

ऐसे पता लगाएं लव मैरिज होगा कि नहीं

मूलांक - 1
1 अंक सूर्य का माना जाता है। मूलांक 1 वाले शर्मिले स्वभाव के होते हैं। इसलिए मूलांक 1 वाले जातक प्यार की तरफ ज्यादा ध्यान नहीं देते। इसी कारण मूलांक 1 वाले जातकों का प्रेम विवाह कम ही हो पाता है।

पढ़े : शाम ढलते ही यहां हो जाता है मौत का पहरा शुरू, जानकर कांप जाएगी रूह

मूलांक - 2
मूलांक 2 चन्द्रमा का माना जाता है। 2 मूलांक वाले लोगों धैर्यवान होते हैं। प्यार के मामले में भी 2 अंक वाले जातक बहुत सोच समझकर फैसला लेते हैं, लेकिन अगर एक बार प्यार में आ गए तो शादी करके ही छोड़ते हैं।

पढ़े : यदि आप ऐसे सपने देखते हैं तो जल्द खुलने वाला है आपकी किस्मत का ताला

मूलांक - 3
मूलांक 3 गुरु का माना जाता है। मूलांक 3 वाले जातकों की किस्मत का प्यार के मामले में अच्छी रहती है, हालांकि इस अंक वाले जातकों को प्रेम विवाह के लिए सहयोग की आवश्कता पड़ती है। अगर इन्हें किसी का सहयोग मिले तो इनका विवाह सफल हो जाता है।

पढ़े : कुदरत का करिश्मा : जेब्रा और गधे के अफेयर के बाद पैदा हुआ बच्चा, नाम पड़ा "ZONKEY"

मूलांक - 4
मूलांक 4 राहू का माना जाता है। राहू का जातक होने के नाते इस अंक वाले जातकों का स्वभाव भी छलकपट वाना होता है। इस अंक वाले लोगों का एक से अधिक लोगों से प्रेम संबंध रहता है। अधिक लोगों से प्रेम संबंध होने के चले ये प्यार को गंभीरता से नहीं लेते लकिन अपना स्वभाव बदलने पर ये अच्छे पति साबित हो सकते हैं।

पढ़े : अगर महिलाएं इन शुभ मुहुर्त में करती है गर्भधारण तो संतान होगी दिव्य

मूलांक - 5
मूलांक 5 बुध का माना जाता है। ऐसे लोग पारंपरिक रिश्तों को तवज्जो देते हैं, जिसके चलते ये परिवार वालों की सहतति से विवाह करना उचित समझते हैं, लेकिन इनकी कुडली में प्रेम विवाह का प्रबल योग रहता है।

पढ़े : इस प्रकार पालें देशी नस्ल के कुत्तों को, चमक जाएगी किस्मत

मूलांक - 6
मूलांक 6 शुक्र का माना जाता है। इस मूलांक के जातकों को माना जाता है कि ये प्रेम विवाह के लिए ही बने है। मूलांक 6 वाले एक समय में एक से अधिक प्रेम संबंधों में रहते हैं। इसलिए कभी-कभी सही इंसान को खो देते हैं। इस मूलांक के 80 प्रतिशत लोगों की लव मैरिज ही होती है।

पढ़े : क्या आपको पता है कैसे उत्पत्ति हुई वसंत ऋतु, जानिए पौराणिक कथा

मूलांक - 7
7 का अंक केतु का माना जाता है। ये लोग संकुचित स्वभाव के एवं काम से काम रखने वाले होते हैं। ये प्रेम विवाह करना तो चाहते हैं लेकिन अपने स्टेट्स के अनुसार। प्रेम में भी लाभ-हानि की गणित इनका नुकसान पहुंचा देती है।

पढ़े : आपकी कुंडली में यह योग तो आत्माएं आपके शरीर में करेंगी प्रवेश भूतप्रेत और आत्माएं

मूलांक - 8
8 का अंक शनि का होता है। ऐसे लोगों के बहुत कम प्रेम संबंध रहते हैं। लेकिन अगर किसी से प्रेम कर लें तो फिर मरते दम तक प्यार निभाते हैं। प्यार को हासिल करने की मिसाल होते हैं।

पढ़े : यदि आप ऐसे सपने देखते हैं तो जल्द खुलने वाला है आपकी किस्मत का ताला

मूलांक - 9
9 का अंक मंगल का माना जाता है। मंगल प्रधान व्यक्ति किसी भी तरह का विवाद नहीं चाहता। प्रेम में विवाद तो होता ही है, अत: ये लोग प्रेम के प्रति उदासीन रहते हैं। दिल में इच्छा बहुत होती है, लेकिन डरते भी बहुत है। इनका प्रेम विवाह थोडा मुश्किल है।

पढ़े : क्यों अत्यधिक रोता है आपका बच्चा, कही आप भी कारणों से अनजान तो नहीं