नहीं रिसीव किया नोटिस
पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुवार को रायपुर पुलिस के अधिकारियों ने निलंबित एडीजी जीपी सिंह, उनके सहयोगी मणीभूषण, प्रीतपाल चाण्डोक, राजेश बाफना को नोटिस जारी किया है। निलंबित एडीजी के निवास अफसर नोटिस लेकर पहुंचे थे, लेकिन वहां किसी ने नोटिस रिसीव नहीं किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार को पूर्व एसीबी चीफ के घर नोटिस लेकर फिर से अफसर जाएंगे। अगर नोटिस रिसीव नहीं करने पर दीवार पर चस्पा करके वापस लौटेंगे।