6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ind vs nz raipur tickets price: रायपुर में 23 जनवरी को भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच मुकाबला, क्रिकेट संघ ने टिकट को लेकर दी जानकारी

Ind vs nz raipur tickets price: छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) ने टिकटों की जानकारी साझा की है। इस संबंध में CSCS के डायरेक्टर विजय शाह और बलदेव सिंह भाटिया ने प्रेस वार्ता कर मैच से जुड़ी अहम जानकारियां दीं।

1 minute read
Google source verification
raipur cricket stadium news

रायपुर शहीद वीरनारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम ( Photo - Patrika )

Ind vs nz raipur tickets price: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 23 जनवरी को होने वाले भारत बनाम न्यूज़ीलैंड टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) ने टिकटों की जानकारी साझा की है। इस संबंध में CSCS के डायरेक्टर विजय शाह और बलदेव सिंह भाटिया ने प्रेस वार्ता कर मैच से जुड़ी अहम जानकारियां दीं।स्टूडेंट्स के लिए 800 मेंप्रेस वार्ता में बताया गया कि छात्रों के लिए विशेष टिकट की व्यवस्था की गई है।

स्टूडेंट टिकट की कीमत 800 रुपये रखी गई है, जो केवल इंडोर स्टेडियम से उपलब्ध होगी। एक छात्र को केवल एक ही टिकट दी जाएगी। टिकट दरअन्य दर्शकों के लिए स्टैंड्स की टिकट कीमतें 2000, 2500, 3000 और 3500 रुपये तय की गई हैं। वहीं प्रीमियम कैटेगरी में सिल्वर टिकट 7,500 रुपये, गोल्ड टिकट 10,000 रुपये और प्लैटिनम टिकट 12,500 रुपये में उपलब्ध होंगे। इसके अलावा कॉर्पोरेट बॉक्स की टिकट की कीमत 25,000 रुपये रखी गई है।

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने बताया कि भारत बनाम न्यूज़ीलैंड के इस बहुप्रतीक्षित टी20 मुकाबले के लिए टिकटों की बिक्री आज रात से शुरू हो जाएगी। मैच को लेकर रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

⁠23 को मुकाबला

भारत के प्रमुख स्टेडियमों में शुमार रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के लिए तैयार है। इसी महीने 23 तारीख को भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा अंतरराष्ट्रीय मुकाबला रायपुर में खेला जाएगा। इससे पहले 3 दिसंबर को भी यहां भारत और साउथ अफ्रीका के बीच एक दिवसीय मुकाबला आयोजित हुआ था।

23 जनवरी को होने वाले इस मैच को लेकर छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रशंसकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। यह सीरीज पांच मैचों का होगा। रायपुर के अलावा मुकाबले नागपुर, गुवाहाटी, विशाखपट्नम और तिरुवनंतपुरम में खेले जायेंगे।