28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बालों पर ज्यादा देर तक मेहंदी लगाने के हैं कई नुकसान

जानें- कितने टाइम तक रखना है सेफ
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Lalit Sahu

•

Updated: 21 Sep 2021, 7:36 PM IST

बालों पर ज्यादा देर तक मेहंदी लगाने के हैं कई नुकसान

बालों पर ज्यादा देर तक मेहंदी लगाने के हैं कई नुकसान

मेहंदी को बालों को नेचुरल कंडीशनर माना जाता है। कई लोग बालों को कलर करने के लिए केमिकल वाले कलर करने के बजाय मेहंदी या हिना पाउडर का इस्तेमाल करते हैं। इससे बालों को अच्छा रंग और शाइन मिलती है लेकिन अगर आप इसे ज्यादा देर तक सिर में लगाए रहेंगे तो कई नुकसान हो सकते हैं। यहां जानिए मेहंदी को बालों पर कितनी देर तक लगाए रखना सेफ है। साथ ही इसमें क्या मिलाएं ताकि बाल ड्राई न हों।

इतनी देर लगाएं मेहंदी
कई लोग मेहंदी को 4-5 घंटे तक बालों में लगाए रहते हैं। वही कुछ रातभर भी मेहंदी लगाकर छोड़ देते हैं। ऐसा करने से बालों का टेक्स्चर खराब हो सकता है और आपके बाल ड्राई हो सकते हैं। हेयर एक्सपट्र्स बताते हैं कि बालों को अगर कलर करने के लिए आपने मेहंदी लगाई है तो इसे डेढ़ घंटे से ज्यादा न लगाएं। वहीं अगर कंडिशनिंग के लिए बालों पर मेहंदी लगाई है तो 45 मिनट में हटा दें।

मेहंदी के बाद लगाएं तेल
मेंहदी लगाने से आपके बाल रफ हो सकते हैं। मेहंदी घोलते वक्त इसमें ऑलिव ऑइल या कोई भी तेल मिला लें। अगर कंडिशनर के तौर पर मेहंदी लगा रहे हैं तो इसमें दही मिला लें आपके बालों को शाइन मिलेगी। वहीं बालों को अच्छी तरह शैंपू करने के बाद बाल सुखा लें। जब बाल हल्के गीले हों तो इनमें तेल या सीरम लगा लें।

केमिकल से करें बचाव
ज्यादातर हेयर एक्सपट्र्स बालों को कलर करने के लिए मेहंदी के इस्तेमाल के लिए मना करते हैं। आजकल मेहंदी में भी केमिकल कलर मिले होते हैं। अगर आप मेहंदी लगाना ही चाहते हैं तो बिना केमिकल वाला हिना पाउडर यूज करें।