26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ITBP के 3 जवानों ने राष्ट्रीय स्तर की टेबल टेनिस खिलाड़ियों के साथ की छेड़छाड़, गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले में खाकी को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में 3 आरोपी जवानों को गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Google source verification
latest molestation news

रायपुर . छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कोण्डागांव जिले में खाकी को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां तीन नाबालिग लड़कियों ने आईटीवीपी के 3 जवानों पर छेड़खानी और बदसलूकी का आरोप लगाया है। पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में तीनों आरोपी जवानों को गिरफ्तार कर लिया है। खबरों के अनुसार यह तीनों नाबालिग लड़कियां राष्ट्रीय स्तर की टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं। तीनों आरोपी मनीष कुमार, नागेन्द्र बघोर और प्रभु दयाल आईटीबीपी के 29वीं बटालियन के जवान हैं।

Read More : टॉयलेट फिल्म कि हीरोइन की तरह इस महिला ने भी शौचालय के लिए छोड़ दिया ससुराल

पुलिस के मुताबिक यह घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। जब तीनों नाबालिग लड़कियां टेबल टेनिस की प्रैक्टिस से वापस घर आ रही थीं। इसी दौरान तीनों जवानों ने लड़कियों का रास्ता रोक लिया। इसमें एक जवान ने नाबालिग लड़कियों से उनके मोबाइल नंबर मांगें, लेकिन लड़कियों ने मोबाइल नंबर देने से साफ इनकार कर दिया।

Read More : छात्रा के घर था युवक का आना-जाना,फिर जो हुआ सुन उड़ जायेंगे आपके होश

पीडि़त लड़कियों ने पुलिस से शिकायत में बताया कि मोबाइल नंबर नहीं देने पर जवानों उनके साथ बदसलूकी की और जोर-जबरदस्ती करने लगे। जब लड़कियों ने इसका विरोध किया तो आरोपी लड़कियों को जबरन उठाकर अपने बेस कैंप ले जाने लगे। तभी पीडि़त लड़कियों में से एक आरोपियों के चंगुल से भाग निकली और अपने रिश्तेदारों को घटना के बारे में बताई।

Read More : नक्सलियों ने दिया बड़ा झटका, BSF कैंप से कुछ दूर विस्फोट कर मोबाइल टावर उड़ाया

पीडि़त लड़कियों के परिजन मौके पर पहुंच गए, वहां परिजनों को देख आरोपी जवान भाग खड़े हुए। पीडि़त लड़कियों ने इस घटना की शिकायत स्थानीय पुलिस थाने में की। लड़कियों की शिकायत पर पुलिस ने आईटीबीपी के तीनों जवानों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। आरोपी जवानों के खिलाफ धारा 354, पोस्को एक्ट की धारा 11 और धारा 12 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।