26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नक्सलियों ने दिया बड़ा झटका, BSF कैंप से कुछ दूर विस्फोट कर मोबाइल टावर उड़ाया

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों ने बुधवार की रात मोबाइल के टावर को ब्लास्ट कर उड़ा दिया।
2 min read
Google source verification
latest naxal news

खतों के जरिए सामने आई पीड़ा: माओवादी दंश के तीन सच, जो बदल गए अब कहानी में

रायपुर . छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों ने बुधवार की रात मोबाइल टावर को ब्लास्ट कर उड़ा दिया। यह घटना कांकेर के दुर्गुकोंदल के कोंडेगांव इलाके की है। ये मोबाइल टावर क्षेत्र के विकास के लिए लगवाया गया था। ये टॉवर बीएसएफ जवानों के कैम्प से सिर्फ एक किलोमीटर दूरी पर स्थित था। इस घटना से इलाके का संचार सिस्टम प्रभावित होगा।

READ MORE : CM के दौरे से पहले माओवादियों ने BJP सांसद के फार्म हाउस को ब्लास्ट कर उड़ाया

32000 लोगों के लिए बना था टावर
कांकेर जिले की कुल आबादी 32000 के आसपास है। इस घटना से दुर्गुकोंदल के साथ साथ पूरे जिले का मोबाइल नेटवर्क प्रभावित हो सकता है। इस क्षेत्र में नक्सली आए दिन ऐसी वारदातें करते रहते हैं। अभी इस जिले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह अपनी विकास यात्रा दौरे के लिए पहुंचे थे। नक्सली CM की इस विकास यात्रा का विरोध कर रहे है।

मंगलवार की रात ही नक्सलियों ने कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद विक्रम उसेंडी के फार्म हाउस को लैंड माइंस लगाकर उड़ा दिया था। इस घटना के बाद क्षेत्र में खलबली मच गई थी । नक्सलियों ने फार्म हाउस में रहने वाले कर्मी से मारपीट भी की थी।

बताया गया है कि फार्म हाउस के पास से पांच किलो का आईईडी भी मिला था। इस सबंध में अब तक अधिकारी पुष्टी नहीं हुई है। खबर मिलते ही पुलिस घटना स्थल के रवाना होने की बात कही जा रही है। इस घटना के बाद आसपास के क्षेत्रों में सर्चिग बढ़ा दी गई थी।

एक तरफ जहां मुख़्यमंत्री रमन सिंह छत्तीसगढ़ के गावों में जाकर विकास यात्रा कर रहे है तो वही नक्सली बार - बार ऐसी वारदातों को अंजाम देकर उस विकास पर पानी फेर रहे है। वे बार बार कह रहे है कि उन्हें विकास नहीं चाहिए।