18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छात्रा के घर था युवक का आना-जाना,फिर जो हुआ सुन उड़ जायेंगे आपके होश

फिरंगीपारा कोटा में किराए के मकान में रहती थी यूनिवर्सिटी छात्रा
2 min read
Google source verification
Crime

छात्रा के घर था युवक का आना-जाना,फिर जो हुआ सुन उड़ जायेंगे आपके होश

बिलासपुर .कोटा फिरंगीपारा वार्ड-5 में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही यूनिविर्सिटी एक छात्रा को अज्ञात हत्यारे ने गला घोंटकर मौत के घात उतार दिया। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस ने कमरा सील कर दिया है। कोटा पुलिस के अनुसार, तखतपुर थानांतर्गत ग्राम नगोई निवासी ऋतु पिता बहोरिक मानिकपुरी (20) कोटा स्थित यूनिवर्सिटी की छात्रा थी। वह कोटा फिरंगीपारा में चंद्रिका गुप्ता के मकान में किरासे से रहकर पढाई कर ही थी। बुधवार दोपहर 12 बजे चंद्रिका प्रसाद निजी काम से रतनपुर चले गए थे। शाम करीब साढ़े 7 बजे वे कोटा लौटे।
उन्होंने ऋतु के कमरे में खिड़की से झांककर देखा जहां अंदर उसकी लाश बिस्तर पर पड़ी थी। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना किया। मृतका के गले में चोट के निशान थे। पुलिस ने फिलहाल कमरे को बंद कर दिया। देर रात घटना की जानकारी मिलने पर कोटा टीआई केके सिंह और एसडीओपी कोटा विश्व दीपक त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। कमरा खुलवाने के बाद एसडीओपी व टीआई ने मौके का मुआयना किया। मृतका की लाश बिस्तर पर पड़ी थी। कमरे में हत्यारे से जान बचाने संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले। पुलिस ने कमरे को फिर से सील कर दिया है।

पांच माह से था युवक का आना-जाना : मकान मालिक और पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि मृतका पिछले 6 महीने से किराए पर रह रही थी। मृतका के कमरे में एक युवक का आना-जाना था। पड़ोसियों और मकान मालिक के पूछने पर मृतका उस युवक को अपना दूर के रिश्ते का भाई बताकर बात टाल देती थी। पुलिस उस युवक की तलाश कर रही है
दुष्कर्म की आशंका : घटना स्थल पर बिस्तर पर मिली लाश देखकर पुलिस अनुमान लगा रही है कि मृतका के साथ आरोपी ने पहले दुष्कर्म किया होगा और फिर बिस्तर पर ही गला दबाकर उसे मौके के घाट उतार दिया।

बड़ी खबरें

View All

बिलासपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग