28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कटहल खरीदने, काटनें की टिप्स आएंगी खूब काम, स्टोर करना होगा आसान

कटहल में विटामिन ए और सी के साथ थियामिन, रिबोफ्लेविन, कैल्शियम, फासफोरस, आयरन, सोडियम, जिंक आदि होते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Lalit Sahu

•

Updated: 27 Sep 2021, 7:42 PM IST

कटहल खरीदने, काटनें की टिप्स आएंगी खूब काम, स्टोर करना होगा आसान

कटहल खरीदने, काटनें की टिप्स आएंगी खूब काम, स्टोर करना होगा आसान

भारत में कटहल इतना ज्यादा उगता है कि जितना ये इस्तेमाल नहीं होता उससे कई ज्यादा खराब हो जाता है। नॉनवेज न खाने वाले लोगों के लिए ये एक अच्छा फल या सब्जी है। कई जगहों पर इससे बिना सब्जी बनाएं खाया जाता है, हालांकि वह पका हुआ कटहल होता है। कटहल में विटामिन ए और सी के साथ थियामिन, रिबोफ्लेविन, कैल्शियम, फासफोरस, आयरन, सोडियम, जिंक आदि होते हैं। वैसे तो कटहल अच्छाइयों से भरा है, लेकिन इसे खरीदना काटना और स्टोर करके रखना बेहद ही मुश्किल है। अगर आपके लिए भी ये मुश्किल है तो चलिए जानते हैं इसे स्टोर करने के तरीके के बारे में।

कैसे खरीदें कटहल
अच्छी सब्जी खरीदने के लिए देखना और परखना जरूरी है। अगर आप बाजार से सब्जी खरीदने जा रहे हैं, तो हर चीज को देखने के बाद खरीदें। कटहल खरीदते समय देखे की वो पीले रंग का हो। अगर बिना कटा कटहल ले रहे हैं तो ध्यान रखें कि कटहल में से अच्छी खुशबू आ रही हो। बाजार में सब्जिवाले कटहल को पहले से ही काट कर रखते हैं ऐसे में पहले से कटा कटहल ना खरीदे। आप अपने सामने ही कटहल को कटवाएं। अगर तुरंत कटहल नहीं बना रही हैं तो हरे रंग के कटहल को चुनें और घर लाकर इसे रूम टेंपरेचर पर रखें।

कैसे काटें
कटहल बेहद चिपचिपा होता है, ऐसे में जब भी आप कटहल को काटें तो हाथों और चाकू पर अच्छे से सरसों का तेल लगाएं। जब आप इसके टुकड़े करे तो भी हाथों पर तेल लगाते रहें।