Traffic Rules: एम परिवहन ऐप में सिटीजन सेंटिनल की सुविधा जोड़ी गई है। इससे अब कोई भी आम नागरिक ऐसे वाहन चालकों का जो बिना हेलमेट दोपहिया वाहन , तीन सवारी, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग, आम सड़क व नो पार्किंग जोन में पार्किंग, वाहन में गलत तरीके से नंबर प्लेट लगाने आदि की फोटो-वीडियो बनाकर एम परिवहन एप में भेज सकते हैं। इससे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस चालान कार्रवाई करती है। इसमें फोटो-वीडियो भेजने वाले नागरिक का नाम गोपनीय रखा जाता है।